Bihar Weather Today: बिहार में मानसून के बाद भी नहीं गर्मी से राहत,19 जिलों में जारी लू का अलर्ट, जानें कब होगी राहत की बारिश

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। लेकिन उसके बाद भी कई जिले ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बिहार में मानसून के प्रवेश होने के बाद भी कई जिले लू की चपेट में है। मानसून ने 20 जून को बिहार में प्रवेश किया और उसके बाद से रक्सौल में अटका हुआ है। इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने ये भी बताया कि तब तक बिहार के दक्षिण पश्चिम हिस्से में हीटवेव और गर्म दिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे बिहार में मानसूनी बारिश होने की संभावना 26 जून से है। इस बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल और किन जिलों में जारी किया गया लू का अलर्ट -

बिहार में मानसून के बीच जारी हीटवेव का अलर्ट

बिहार में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन फिर भी कई जिले ऐसे हैं, यहां अभी भी हीटवेव का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जुमई, मुंगेर, खागरिया, भागलपुर और बांका जिला शामिल है। बता दें कि इसमें से कई जिले ऐसे भी हैं, जिसमें गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
End Of Feed