Bihar Weather Today: बिहार में बदली मौसम की चाल, बारिश की दस्तक ने दी गर्मी से राहत, देखें वेदर अपडेट्स
Bihar Weather Today: बिहार का मौसम सुहावना होने लगा है। यहां बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से ठंडक का एहसास होने लगा है। गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

बिहार में बदली मौसम की चाल
Bihar Weather Today: बिहार में बीते कई दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण गर्मी भी बढ़ने लगी है। मार्च के मौसम में बिहार में अप्रैल-मई वाली गर्मी महसूस की जा रही है। यहां कई जिलों का तापमान 35 से 36 डिग्री पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन इस गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से मौसम में कुछ बदलाव होने के आसार हैं और तापमान में कमी आ सकती है।
बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका और जमुई में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच बिहार के भोजपुर, गया, पटना, बांका, भागलपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई।
बारिश के तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो बारिश होने से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
आगामी दिनों में भी होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज के अलावा आने वाले दिनों में भी बिहार में बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट की मानें तो 21 और 22 मार्च को दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ व एक साइक्लोन सर्कुलेशन बने होने के कारण बिहार का मौसम बदलने लगा है। इतना ही नहीं आगामी दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से भी प्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आज का मौसम, 1 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा, जलमग्न हुए पास के इलाके, दिल्ली के सफदरजंग का सबसे अधिक तापमान

न्याय की आस में आत्मदाह की कोशिश; पाटलिपुत्र थाने के सामने युवक ने मचाई सनसनी

अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, खत्म हुई विधायक की सदस्यता

CBI ने रिश्वतखोर IRS ऑफिसर को किया गिरफ्तार, 45 लाख में थी डील; पहली किस्त लेते धरे गए...

तीर्थ यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार; गया जी से अयोध्या तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन, जानें टाइमिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited