नीतीश कैबिनेट में जगह मिलते ही बिहार के नए मंत्रियों ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। भाजपा के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया। शपथ लेने के बाद बिहार के नए मंत्रियों ने कहा कि समय जरूर कम है, विकास प्राथमिकता होगी।

बिहार के नए मंत्रियों ने क्या कुछ कहा?
Bihar's New Ministers Reaction: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दूसरी बार मंत्री बने जीवेश मिश्रा ने कहा कि समय कम है और सभी लोगों को मिलकर विकास के लिए काम करना होगा।
जीवेश मिश्रा ने किया 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जाले के विधायक जीवेश मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। इस विकास के आधार पर तय है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।
राजू कुमार सिंह ने कहा- ये कुछ कर दिखाने का भी समय है
नवनियुक्त मंत्री और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास किया है और बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भले ही कम समय मिला है, सही अर्थों में यह कुछ कर दिखाने का भी समय है। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें काम करके दिखाएंगे।
संजय सरावगी बोले- जो भी समय मिला है, उसमें काम करेंगे
मंत्री पद की शपथ लेने वाले दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि समय जो भी है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी समय मिला है, उसमें काम करेंगे।
बिहार के इन सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उल्लेखनीय है कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी उपस्थित रहे। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, जाले के जीवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू कुमार सिंह, सिकटी के विजय कुमार मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

Rajasthan में टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गए 3 लोग, 2 अंदर फंसे

'मैं तुम्हें मार दूंगा...', गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

एक्सप्रेस-वे के नाम पर लगा दिया चूना, हड़प ले गए किसानों के 48 करोड़; हत्थे चढ़ा शातिरों का गैंग

Heatwave Alert: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड! यूपी-बिहार में पारा 44 °C पार; दिल्ली में हाय तौबा मचाने को लू तैयार

'अगर हमास जैसा हमला होगा तो इजरायल जैसा बदला होगा...'; पहलगाम आतंकी हमले पर बोले रमेश बिधूड़ी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited