बिहार चुनाव से प्रशांत किशोर को मिली बड़ी खुशखबरी! जन सुराज में शामिल हुए सूबे के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल

बिहार विधनसभा चुनाव से पहले सूबे की सियासत में काफी उलटफेर देखने को मिल रही है। नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए हैं। वृषिण पटेल नीतीश सरकार में मंत्री रहे हैं, जेडीयू के बाद वो जीतन राम मांझी की HAM और लालू यादव की आरजेडी में भी रहे हैं।

Vrishin Patel Joins Jan Suraj

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए वृषिण पटेल।

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने रविवार को बताया कि वह पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। पटेल अपने पैतृक जिले वैशाली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने किशोर से मुलाकात की थी और पार्टी में शामिल हो गए थे।

नीतीश कुमार के बाद बिहार के दूसरे सबसे बड़े कुर्मी नेता हुआ करते थे वृषिण पटेल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व करीबी सहयोगी पटेल ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह एक बार सीवान से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से संबंध रखने वाले पटेल को कभी नीतीश कुमार के बाद राज्य में दूसरा सबसे बड़ा कुर्मी नेता माना जाता था।

पहले नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी और लालू यादव की पार्टी का हिस्सा रहे पटेल

साल 2005 में कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2015 में नीतीश से रिश्ते खराब होने के बाद वह जीतन राम माझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पटेल राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited