बिहार में शराबबंदी को लेकर मांझी ने नीतीश कुमार को दी नसीहत, बोले- गड़बड़ियों पर सोचने की जरूरत
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर अनियमितताएं हो रही है, इस पर विचार करने की जरूरत है।

फाइल फोटो।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। उन्होंने शराबबंदी में अनियमितताओं को लेकर चिंता जताई। हालांकि, उन्होंने सीएम की पहल की सराहना की। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून के बारे में हम हमेशा कहते रहे हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हम सबने मिलकर शराबबंदी कानून बनाया है। हम इसे बुरा क्यों कहेंगे? लेकिन इसके कामकाज में अनियमितताएं हैं। गरीब लोग अगर थोड़ा सा भी शराब पीते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। वहीं, हजारों-लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले छूट रहा है।
शराबबंदी को लेकर क्या बोले मांझी?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दूसरी बात अगर हम सब रात में शराब पीते हैं, तो पकड़े नहीं जाते। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में तीन बार समीक्षा की है इसके लिए मैं सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं और मेरा कहना है कि चौथी बार भी समीक्षा करनी चाहिए। नीतीश कुमार एक यथार्थवादी व्यक्ति हैं। वह इन मामलों को गंभीरता से लें कि इसमें कितने गरीब प्रताड़ित हैं। करीब साढ़े चार लाख गरीब लोग विभिन्न प्रकार के मामलों में जेल में बंद हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विपक्षी दलों पर मांझी का निशाना
इसके साथ ही मांझी ने इंडी अलायंस के घटक दलों की मंशा को लेकर सवाल खड़े किए। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार सुषुप्त अवस्था वाले तंज पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं। कोई रात में सपना देखता है तो कोई दिन में सपना देख रहा है। उन्हें सपना देखते रहने दीजिए।
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी काम कर रहे हैं। वह "घर का भेदी लंका ढाए" का काम कर रहे हैं। हमारे देश में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं। उन्हें वहां जाकर इस बारे में बात करनी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत अच्छा हो रहा है। वर्ष 2027 में हम आर्थिक दृष्टिकोण से दुनिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश बन रहे हैं। पीएम मोदी एक विश्व स्तरीय नेता के रूप में उभर रहे हैं। वह यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक विश्व शांतिदूत के रूप में योगदान दे रहे हैं। उन्हें देश के बाहर जाकर इन सब चीजों के बारे में बात करनी चाहिए।
ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले मांझी?
इसके साथ ही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश पर भी मांझी ने कहा कि अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी समझ होती, तो वो दो महीने पहले ही इस्तीफा दे देतीं। वो एक महिला हैं और उनके राज्य में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वो इसलिए नखरे दिखा रही हैं, क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य का मामला है। वो स्थिति को संभाल नहीं पाईं और दूसरे तरीके से ड्रामा कर रही हैं। वो खुद को बचाने के लिए सत्ता की लालच में हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
इनपुट-आईएएनएस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पटना (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

CM Helpline: शिकायतकर्ताओं को फोन कर CM ने पूछा, मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं; आपका काम हो गया?

आज का मौसम, 21 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में जारी बदलते मौसम का दौर, बिहार-यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Jaipur Accident: मनोहरपुर दौसा हाईवे पर कार से भिड़ा ट्रक, मां बेटे समेत 3 की मौत

छात्रा के साथ 4 माह तक हैवानियत, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे दरिंदे; विरोध करने पर किया ये काम...

मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्प दंश घोटाला: सांप के काटने से 30 बार मरा शख्स, करोड़ों का गबन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited