Bharat Jodo Nyay Yatra: आज पटना में विपक्षी रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, न्याय यात्रा पर लगा एक दिन का विराम

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा एमपी पहुंच चुकी है। आज इस न्याय यात्रा में एक दिन का विराम लगा है। इसकी वजह पटना में हो रही विपक्षी गुट की रैली है। जिसमें भाग लेने के लिए राहुल गांधी भी पटना रवाना होंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

तस्वीर साभार : भाषा
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी का ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में एक दिन का विराम लगने वाला है। राहुल गांधी आज पटना के लिए रवाना होने वाले हैं। जहां वे विपक्ष की रैली में शामिल होंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रविवार को विराम दिया गया है क्योंकि राहुल गांधी बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की रैली में दिन में भाग लेंगे।

ग्वालियर में अग्निवीरों-पूर्व सैनिकों से की बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 50वें दिन रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अग्निवीरों तथा पूर्व सैनिकों से बातचीत की। कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के.के. मिश्रा के अनुसार आज रैली में भाग लेने के लिए राहुल पटना रवाना होंगे। कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश से रविवार को प्रारंभ होगी।

मुंबई में समाप्त होगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार अपराह्न राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंची थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पटना (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited