बिहार और झारखंड के लिए एक और वंदे भारत की सौगात, 7 घंटे में पूरा होगा टाटानगर से पटना का सफर

Tata-Patna Vande Bharat Train: टाटानगर से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। यह ट्रेन गया-कोडरमा के रास्ते चलेगी। इस रूट से यह ट्रेन करीब 7 घंटे में ही टाटानगर से पटना पहुंचा देगी। इस ट्रेन के शुरू होनों दोनों राज्यों के यात्रियों को लाभ होगा।

वंदे भारत ट्रेन

Tata-Patna Vande Bharat Train: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें एक और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। टाटानगर से पटना के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। रेल मंत्रालय ने इसका रूट भी तय कर दिया है। इस ट्रेन का परिचालन गया-कोडरमा के रास्ते से होगा। इस रूट से टाटानगर से पटना का सफर कम समय में तय हो जाएगा। यह सफर 11 घंटे की जगह सिर्फ 7 घंटों मं ही पूरा हो जाएगा। यह पहली ट्रेन होगी जो टाटानगर और पटना के बीच गोमो-कोडरमा-गया-जहानाबाद के रास्ते चलेगी।

कब शुरू होगा ट्रेन का परिचालन

झारखंड के टाटानगर से बिहार के पटना के बीच इस वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन का रैक चक्रधरपुर पहुंच चुका है। हालांकि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहींहुई है। लेकिन जल्द ही ट्रेन परिचालन की तारीख तय की जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बिहार दोनों के राज्यों के यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।
End Of Feed