'बिहार के हर क्षेत्र में हो रहा काम', CM नीतीश कुमार ने समीक्षात्मक बैठक में कही यह बात
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वैशाली जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में हाजीपुर स्थित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। नीतीश कुमार ने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि 2005 के बाद बिहार में हुए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। साथ ही 2005 के पहले बिहार की बदहाल स्थिति के विषय में भी लोगों को बताएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: @NitishKumar)
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वैशाली जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में हाजीपुर स्थित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में वैशाली जिला के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने विकास कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जिसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण, हर घर तक पक्की गली-नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
CM नीतीश ने क्या कुछ कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी है। यहां उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आपलोगों की समस्याओं से अवगत हो चुके हैं। जल्द ही उन समस्याओं का समाधान करेंगे। इस बैठक में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
इस दौरान नीतीश कुमार ने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि 2005 के बाद बिहार में हुए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। साथ ही 2005 के पहले बिहार की बदहाल स्थिति के विषय में भी लोगों को बताएं। आज हमने वैशाली जिले में कई जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा है, लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुआ हूं। काफी अच्छा काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया। उस समय से हमलोग बिहार के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, काफी बदलाव आया है। प्रदेश में अमन चैन और सद्भाव का माहौल कायम है। राज्य सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के लिए लगातार विकास का काम किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी, पोशाक योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हर घर नल का जल, पक्की गली एवं नाली निर्माण, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य का जिक्र किया।
वैशाली जिले को लेकर मुख्यमंत्री की अहम घोषणाएं:
- वैशाली जिले में कुछ समस्याएं या कमी रह गई हैं उसे ठीक किया जाएगा।
- वाया नदी की वजह से कई जगह बाढ़ आती है इसलिए वाया नदी की उड़ाही कराई जाएगी। इससे आठ प्रखंडों के लोगों को सुविधा होगी। बरैला झील देश का बहुत महत्वपूर्ण पक्षी विहार है जहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।
- बरैला झील का विकास एवं सौंदर्गीकरण किया जायेगा। इससे पर्यटन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।
- वैशाली जिले के कई प्रखंडों में बिजली की समस्या को देखते हुये महुआ में ग्रिड सब-स्टेशन तथा चार प्रखंडों में नये पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
- हाजीपुर शहर में जल निकासी हेतु नाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे हाजीपुर शहर में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी।
- गोरौल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी जिससे आस-पास के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
- गंडक नदी के हाजीपुर साईड में छूटे हुए भाग में तटबंध का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे बाढ़ एवं जल जमाव से राहत मिलेगी।
- वैशाली जिले में आमस-दरभंगा रोड के किनारे 1 हजार 293 एकड़ भूमि पर बड़ा औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।
- इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त वैशाली जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा।
- बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

Odisha News: ओडिशा में आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा; चार जिलों में छह लोगों की मौत, राज्य में रेड अलर्ट जारी

Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया

Bhopal: पहले ही निपटा लें जरूरी काम; शनिवार को 8 घंटे तक कटी रहेगी बिजली, 30 इलाके होंगे प्रभावित

Shravasti: सनकी पति ने पत्नी के किए टुकड़े; मछलियों को खिलाया, जलाया, फिर दफानाया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited