VIDEO: प्रेमानंद महाराज के सामने रामायण सीरियल के जामवंत ने किया अभिनय, देखकर आनंदित हो जाएगा मन
Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम में उनके भक्तों के अलावा कई अन्य नामचीन हस्तियां भी पहुंचती हैं। इस बार उनके दर्शन के लिए रामानंद सागर कृत रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे श्रीकांत राजशेखर।
Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए उनके वृंदावन स्थित आश्रम में नित्य सैकड़ों-हजारों भक्त पहुंचते हैं। कुछ अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए प्रेमानंद जी से संवाद भी करते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत प्रेमानंनद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हालांकि आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय वो शख्स हैं जिन्होंने रामानंद सागर द्वारा बनाए गए रामायण सीरियल में जामवंत की भूमिका निभाई थी। वीडियो में दोनों महानुभावों को संवाद करते हुए भी देखा जा सकता है, जिसमें श्रीकांत राजशेखर प्रेमानंद महाराज के सामने जामवंत का अभिनय करते नजर आते हैं। इसे देखकर प्रेमानंद जी और दरबार में खड़े अन्य लोग काफी आनंदित दिखते हैं।
प्रेमानंद महाराज-जामवंत भेंट
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जैसे ही श्रीकांत राजशेखर पहुंचते हैं तो उनका परिचय कराया जाता है। जिसके बाद प्रेमानंद जी से श्रीकांत कहते हैं कि, ''मैं आपके दर्शन के लिए आया था।' तत्पश्चात जामवंत का अभिनय करते हुए वे कहते हैं कि, 'जामवंत ने कहा था प्रभु ! आप जिस पर कृपा करते हैं वहीं विजयी होता है और उसी का यश तीनों लोकों में उजागर होता है। हे प्रभु आपकी कृपा से आज हमारे सारे मनोरथ सफल हुए।' ये सुनकर प्रेमानंद महाराज काफी आनंदित दिखते हैं। श्रीकांत कहते हैं कि वे यूट्यूब पर प्रेमानंद महाराज के सभी वीडियो देखकर उनकी सदा जय हो लिखकर भेजते रहते हैं। इस संवाद में प्रेमानंद महाराज जामवंत की महिमा का वर्णन करते हैं और उनके प्रताप के बारे में भी बताते हैं।
वायरल हो गया वीडियो
bhajanmarg_official चैनल से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो की क्लिप काफी वायरल हो रही है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर प्रेमानंद महाराज की प्रतिक्रिया और जामवंत का अभिनय दोनों को देखकर आनंदित हो रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में काफी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

MP में लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव, PM मोदी भी होंगे शामिल

निर्माण विहार के निजी स्कूल में लगी आग, बुझाने में लग गईं दमकल की पांच गाड़ियां, देखें Video

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! यूजर चार्ज माफ, अब नहीं देना होगा कचरा उठाने का पैसा, प्रॉपर्टी टैक्स में भी राहत

UP ने रचा इतिहास... सड़क निर्माण में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में दिखाया कमाल

महानगर प्राधिकरण बनेंगे प्रदेश के पांच शहर, MP मेट्रोपॉलिटन एक्ट के प्रस्ताव को हरी झंडी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited