होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Pune Road Accident: पिकअप-ऑटो रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत, आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

Pune Road AccidentPune Road AccidentPune Road Accident

पुणे सड़क हादसा

पुणे: जिले में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों का इलाज जारी है।

कल्याण-मुंबई रोड पर एक्सीडेंट

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर हुई है। बताया कि पिकअप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था, तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया। हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों और पिकअप वाहन के चालक की मौत हो गई।

End Of Feed