Pune Murder Case: IT कंपनी की महिला कर्मचारी को गोली से उड़ाया, UP से पहुंचा था हत्यारा

Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश से महिला के बुलावे पर पहुंचा था।

Pune Murder Case

पुणे में महिला की हत्या

तस्वीर साभार : भाषा
Pune Murder Case: पुणे जिले में एक महिला आईटी पेशेवर की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को रविवार की सुबह घटना की सूचना मिली। उसने बताया कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है।

यूपी के रहने वाले थे दोनों

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि महिला हिंजवडी में एक आईटी कंपनी में काम करती थी और आरोपी उत्तर प्रदेश में रहता था। पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने महिला को बुलाया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसने महिला को गोली मार दी और भाग गया। हमें घटना के बारे में आज सुबह पता चला। उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाया गया और उसे मुंबई में हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए उसे पुणे लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पुणे (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited