Vande Bharat: महाराष्ट्र-तेलंगाना के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, चलने वाली हैं 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
Hubli-Pune Vande Bharat Express, Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express Route Map: महाराष्ट्र के हिस्से 8 वीं वंदे भारत आने वाली है। जी, हां 15 सितंबर हुबली (पश्चिम बंगाल) -पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आइये जानते हैं ये हाईस्पीड गाड़ियां किन-किन स्टेशनों से यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेंगी?



वंदे भारत एक्सप्रेस
Hubli-Pune Vande Bharat Express, Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express Route Map: भारतीय रेलवे 15 सितंबर को 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने के लिए तैयार है। स्वयं पीएम मोदी इन हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये सभी हाईस्पीड ट्रेनें यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों तक यात्रियों का सफर आसान करेंगी। इधर, महाराष्ट्र के नागपुर से सिकंदराबाद (तेलंगाना) और पुणे से हुबली (पश्चिम बंगाल) वंदे भारत को भी 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को सौगात देंगे। इन दोनों रूटों पर वंदे भारत चलाने की रेलवे से लंबे समय से मांग चल रही थी। पुणे से हुबली वंदे भारत के संचालन से पुणे सांगली का सफर महज 3 घंटे 55 मिनट में कवर होगा। इससे रोजाना व्यापार समेत अन्य कामों के लिए आवागमन करने वाले बड़ी संख्या यात्रियों को बेहद फायदा होगा। वर्तमान में महाराष्ट्र से शिरडी, सीएसएमटी से सोलापुर, सीएसएमटी से गोवा, नागपुर से बिलासपुर, नागपुर से इंदौर के बीच 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। ये दो नई ट्रेनें संचालित होने से इनकी संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी।



वंदे भारत एक्सप्रेस
यह भी पढे़ं - Vande Bharat Express: महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र जाना हुआ आसान, चलने वाली हैं नई 10 वंदे भारत ट्रेन
पुणे से हुबली वंदे भारत ट्रेन टाइमिंग (Pune-Hubli Vande Bharat Train Timing)
पुणे से हुबली वंदे भारत के संचालन से पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन का रख रखाव हुबली में रखा जाएगा। वॉशिंग समेत अन्य कार्य वहीं संपादित किए जाएंगे। पुणे से हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे हुबली से खुलेगी और सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर बेलगाम पहुंचेगी। 9 बजकर 15 मिनट पर मिराजेला, 9 बजकर मिनट पर 30 सांगली,10 बजकर 35 मिनट पर सतारा और 1 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express List: रफ्तार पर वंदे भारत ट्रेनों का राज, राजधानी-शताब्दी फेल! स्पीड-टाइमिंग सब बेजोड़
पुणे से हुबली वंदे भारत ट्रेन रफ्तार (Pune-Hubli Vande Bharat Train Speed)पुणे से हुबली की दूरी 558 किमी. है। पुणे से हुबली लिए यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। यह शाम 6 बजे सांगली स्टाप लेगी और वहां से चलकर रात्रि 11 बजे यात्रियों को हुबली पहुंचाएगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 8 वातानुकूलित कोच होंगे। यह सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन आवागमन करेगी। इस रूट पर इसकी अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे और औसत स्पीड 66 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव का किराया अलग-अलग होगा, जिसमें नास्ते और खाने का भी बजट शामिल होगा। हालांकि, जो यात्री ये सेवाएं नहीं लेना चाहें, वो इसे स्किप कर सकते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट मैप (Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express Route Map)
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। 578 किलोमीटर की इतनी दूरी कवर करने में 7 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। यह गाड़ी सुबह 5 बजे नागपुर से खुलकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे खुलकर रात 8 बजकर 20 मिनट पर नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पुणे (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्ष...और देखें
आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार
Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार
Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल
ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत
Chhattisgarh: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत और चार घायल
Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल
ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत
भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'
AIBE 19 2024: एआईबीई रिजल्ट जल्द, देखें विभिन्न श्रेणियों के लिए पिछले वर्ष के कट-ऑफ
प्लेन में मिली टूटी सीट तो एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- धारणा थी कि टाटा के हाथ में सेवा बेहतर हुई होगी लेकिन...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited