Amethi News: अमेठी में सियासत हुई तेज, चार दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी, राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे रोड-शो

Amethi News: आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी में प्रवेश करने वाली है। यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रोड शो करेंगे।

Rahul Gandhi, priyanka Gandhi and Smriti Irani in Amethi

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी अमेठी में

Amethi News: आज अमेठी में सियासत तेज होती दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस के तीन बड़े नेता अमेठी में मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति वैसे ही तेज हो रही है। इसी बीच अमेठी कई कारणों से अहम बन रहा है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा है तो दूसरी तरफ भाजपा केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी अमेठी के चार दिन के दौरे पर है। अमेठी के अपने इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जन संवाद विकास यात्रा भी करेंगी। एक ही दिन में दो बड़ी पार्टियों के तीन बड़े नेता अमेठी में आमने-सामने होंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी को अहम माना जाता है। ये अक्सर की चर्चा का विशेष बना रहा है। और हो भी क्यों न,स्मृति ईरानी से पहले संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां से सांसद बने थे। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन फिर मंजर बदला और 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी यहां से सांसद बनी। इसके बाद ये भी अमेठी को लेकर दोनों पार्टियों में अक्सर घमासान रहता है। ऐसे में कांग्रेस के राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी का अमेठी में मौजूद होना और उसी दिन स्मृति ईरानी का भी अमेठी में मौजूद होना कोई आम बात नहीं है।

राहुल और प्रियंका का रोड शो

पिछले कई दिनों से राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में अब ये यात्रा अमेठी पहुंचेगी। इस यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होगी। राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ अमेठी से गौरीगंज तक रोड शो करेंगे। इसके साथ ही बता दें कि सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर गांधीनगर-बाबूगंज के बीच में कांग्रेस की जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के रोड शो और जनसभा के मौके पर आस-पास स्थित जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। अमेठी के पूरे कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को रायबरेली के ओर आगे बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चार दिवसीय दौरा

एक तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रोड शो है तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चार दिन का अमेठी दौरा। अमेठी के अपने दौरे में स्मृति ईरानी गांवों में जन संवाद विकास यात्रा करेंगी। गांव के लोगों की परेशानियों और समस्याओं को सुनेंगी और उन्हें सुलझाने का प्रयत्न करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि 2024 में स्मृति ईरानी 50 से अधिक बार अमेठी का दौरा कर चुकी है। वह लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास करती रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited