Chhattisgarh: भोरमदेव में कावड़ियों पर CM विष्णुदेव साय ने बरसाए पुष्प, किया स्वागत

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस वर्ष की कावड़ यात्रा विशेष रूप से स्मरणीय रही, जिसमें सरकार की ओर से कांवड़ियों के स्वागत और सेवा का अभूतपूर्व आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का किया अभिनंदन

मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन
  • पहली बार मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से की पुष्प वर्षा
  • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री साय ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया।

सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन

यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अद्वितीय मौके पर भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
End Of Feed
अगली खबर