Rajgarh Lok Sabha Election: क्या रोडमल नागर लगाएंगे जीत की हैट्रिक या दिग्विजय रोकेंगे विजय रथ? जानें समीकरण

2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से 15 उम्मीवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से मौजूदा सांसद रोडमल नागर और बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी के अलावा 12 अन्य उम्मीदवार हैं। दिग्विजयसिंह के मैदान में रहने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। राजगढ़ के इस सीट पर इन उम्मीदवार के अलावा 12 प्रत्याशी और हैं।

राजगढ़ लोकसभा सीट का हाल

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट (Rajgarh Loksabha Seat) पर सभी की निगाहें हैं। यहां पर मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। इस बार लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से मौजूदा सांसद रोडमल नागर और बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान से सटे मप्र के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। राजगढ़ की सीट राजा -रजवाड़ों का गढ़ और उनके विजय की रणभूमि रहा है। वहीं अगर पहले की बात करें तो राजगढ़ और शाजापुर 1951 से 1952 में संयुक्त सीटें थीं। साल 1957 और 1962 में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र रहा। 1967 और 1971 में यह क्षेत्र शाजापुर कर दिया गया। जिसके बाद यह दोबारा साल 1977 सामने आया। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित होगा तो पता चल जाएगा कि राजगढ़ की जनता ने इस बार किसे चुना है। चलिए जानते हैं राजगढ़ का पूरा सियासी गणित-

आपको बता दें कि राजगढ़ जिला राज्य का अहम शहर है। यह एक छोटा-सा और साफ-सुथरा शहर है। यहीं से नेवज/निर्विन्ध्या नदी बहती है। यहां के नरसिंहगढ़ किले को कश्मीर ए मालवा के नाम से जाना जाता है। राजगढ़ में उम्मीदवारों की बात करें तो यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांसद रोडमल नागर (Rodmal Nagar), कांग्रेस (Congress) ने (Digvijaya Singh) दिग्विजय सिंह और बसपा ने राजेंद्र सूर्यवंशी (Rajendra Suryavanshi) को प्रत्याशी बनाया है। जहां इन तीनों के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है।

End Of Feed