Ayodhya Ram Mandir Bell Price: राम मंदिर में गूंजेगी 2400 किलो के घंटे की आवाज, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Ayodhya Ram Mandir 2400 kg Weight Bell Price: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में निर्मित 2400 किलो का घंटा अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंच चुका है। यह घंटा भगवान राम लला को तोहफे के तौर पर दिया गया है।

राम मंदिर को मिली 2400 किलो का घंटा


Ayodhya Ram Mandir 2400 kg Weight Bell Price: अयोध्या स्थित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस भव्य मंदिर में जहां सोने के दरवाजे लगाए जा रहे हैं। वहीं, अब अष्टधातु से निर्मित 2400 किलो वजन का घंटा सुर्खियों में है। इस खास घंटे को घुंघरू की नगरी एटा के जलेसर में बनाया गया है। घंटा सोमवार को अयोध्या पहुंच चुका है। सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल और प्रशांत मित्तल ने इस घंटे को बनवाया है। इसकी लागत 25 लाख रुपये आई है। यह घंटा भगवान राम लला को तोहफे के तौर पर दिया गया है।

दिवंगत विकास मित्तल का सपना साकार

जलेसर नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास मित्तल ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में जलेसर में बने घंटे को लगवाने की पहल की थी। हालांकि, उनके निधन के बाद परिजनों ने इस काम को पूरा किया। दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक, आदित्य मित्तल ने बताया कि अयोध्या तक घंटा पहुंचाने के लिए रथ तैयार कराया गया था। सोमवार सुबह नौ बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। उप्र के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने शोभायात्रा के साथ रथ को रवाना किया था। नौ जनवरी को दोपहर दो बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपतराय को यह घंटा सौंपा गया।
इस अष्टधातु के घंटे को बनाने में पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल किया गया है। 2400 किलो का घंटा बनने में 21 दिन का समय लगा है। इस काम को पूर्ण करने के लिए 70 श्रमिक लगाए गए थे।
End Of Feed