Dhanbad में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका

धनबाद में इंजीनियरिंग के छात्र 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में तेलीपाड़ा-दामोदरपुर स्थित लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तहकीकात में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है।

रातभर घर नहीं लौटा था अमरदीप

अमरदीप धनबाद शहर के मनईटांड़ का रहने वाला था और इंजीनियरिंग सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। सूचना पाकर उसके घर के लोग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर शाम मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद अमरदीप बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद वह रात में नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। अमरदीप को कई गोलियां मारी गई हैं।
End Of Feed