Bird Flu को लेकर रांची में हाई अलर्ट, क्वॉरेंटाइन में पांच लोग, अस्पतालों का लिया गया जायजा
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। दिल्ली से संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए रांची पहुंच चुकी है। रांची के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र को बर्ड फ्लू का एपिक सेंटर बताया गया है।
रांची में बर्ड फ्लू का अलर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)
तस्वीर साभार : IANS
Bird Flu in Ranchi: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की आपात स्थिति और संक्रमण के प्रसार पर रोक के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया। टीम में संयुक्त सचिव के स्तर के अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। उन्होंने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज और सदर हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन बेड, पीपीई किट, एंटी वायरल एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली।
बर्ड फ्लू का एपिक सेंटर
रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र को बर्ड फ्लू का एपिक सेंटर बताया गया है। यहां करीब ढाई हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है। इस कार्य में लगाए गए पांच कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। यह एहतियाती कदम इसलिए उठाया गया कि पक्षियों से एवियन इन्फ्लूएंजा का वायरस इंसानों में न पहुंचे। एपिक सेंटर के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गी, बत्तख, अंडे की आवाजाही और खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। इन क्षेत्रों में मुर्गियों, बत्तख की कलिंग भी कराई जा रही है।
दो दर्जन चूजों की मौत
बता दें कि होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बीते 12-13 अप्रैल को दो दर्जन चूजों की मौत के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजे गए थे, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शनिवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट की टीम ने होटवार क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र पहुंचकर उन सभी लोगों के सैंपल लिए, जिन्हें पक्षियों के निस्तारण के काम में लगाया गया था। पक्षियों के संपर्क में रहने वालों के भी सैंपल लिए गए हैं।
पक्षियों का केज सैलानियों के लिए बंद
दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के हेड डॉ. रजनीश गुप्ता ने कहा कि बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों-कुक्कुटों से यह वायरस इंसानों में पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। इधर, बर्ड फ्लू की पुष्टि की खबर के बाद रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान में पक्षियों का केज सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। जानवरों के डाइट के मेन्यू में भी चिकन बंद कर दिया गया है। उन्हें इसकी जगह मटन दिया जा रहा है। यहां काम करने वाले सभी कर्मियों को मास्क पहनकर काम करने का निर्देश दिया गया है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
डॉक्टरों ने बताया कि जिनके घरों में कुक्कुट है या जो पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की देखरेख करते हैं, उनमें अगर एवियन इन्फ्लूएंजा के लक्षण जैसे तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, शरीर में तेज दर्द, छाती में कफ, सांस लेने में दिक्कत, भूख में कमी जैसे लक्षण दिखें तो खुद को आइसोलेट कर तुरंत डॉक्टर से मिलें। जिस इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है उसके आसपास के एक किलोमीटर के रेडियस में रहने वाले लोगों को कम से कम 21 दिन तक चिकन, अंडा खाने से परहेज करना चाहिए। इधर, बर्ड फ्लू की पुष्टि की खबर के बाद रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान में पक्षियों का केज सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। जानवरों के डाइट के मेन्यू में भी चिकन बंद कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राँची (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
संबंधित खबरें
Gurugram Accident: रॉन्ग साइड कार ने ली बाइक सवार की जान, आरोपी की जमानत से लोगों में गुस्सा; पुलिस की लीपापोती
New Noida-Greater Noida Expressway: जाम के झाम से मुक्त होंगे दिल्ली-नोएडावासी! जल्द बनने वाला है नया 8 लेन एक्सप्रेसवे
हाल ही में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल रविवार को यहां लगाएंगे जनता की अदालत
दो महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार, हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों लूट लेते थे शातिर
आज का मौसम, 20 September 2024 LIVE: बिहार में मानसूनी बारिश पर ब्रेक, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बरसात की संभावना; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited