Surya Grahan 2023: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कब तक रहेगा सूतक, कितने बजे खत्म होगा ग्रहण

Surya Grahan 2023 Date and Time in Ujjain: साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट से लगेगा और 15 अक्टूबर तड़के 2:25 मिनट में समाप्त हो जाएगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। आइये जानते हैं किस शहर में कितने बजे बंद होंगे मंदिर और कितने बजे खुलेंगे...

today last solar eclipse of this year 2023

आज साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण

उज्जैन: Surya Grahan 2023 Date and Time - सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, यह साल में कई बार पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज यानी 14 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 34 मिनट से लगेगा और 15 अक्टूबर तड़के 2 बजकर 25 मिनट में समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक, सूर्यग्रहण से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लिहाजा, इस दरम्यान शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने तक की मनाही होती है। इस दौरान मंदिरों के सभी पट बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में हम आपको उज्जैन, वाराणसी समेत अलग- अलग शहरों में लगने वाले सूतक काल, मंदिर के कपाट बंद होने और खुलने का समय बताएंगे।

इन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। इस बार का सूर्यग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। बहरहाल, यह सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। आपको बता दें कि साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था।

देखिए कहां कितने बजे लगेगा ग्रहण

उज्जैन14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक
वाराणसी14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक
दिल्ली14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक
मुंबई14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक
लखनऊ14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक
जयपुर14 अक्टूबर 2023 रात 8:34 से 15 अक्टूबर तड़के 2:25 तक

भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

पाठक ध्यान दें चूंकि, इस साल का सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। आमतौर पर सूर्यग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल का समय शुरू हो जाता है। इस अवधि में पूजा-पाठ, मांगलिक कार्यों और खाना बनाना वर्जित होता है। जो इस कार्य की अनदेखी करता है ग्रहों का असर उसकी आम जिंदगी पर पड़ता है।

क्या करें क्या न करें

ज्योतिषाचार्य शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण में भोजन करना वर्जित है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने की मनाही है। सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण दोनों के समय में सोना वर्जित माना गया है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूतक में कैंची, सुई,चाकू और ब्‍लेड जैसी धारदार चीजें इस्‍तेमाल नहीं करनी चाहिए।

सूतक काल में क्या करें

सूतक काल से लेकर ग्रहण काल तक भगवान का नाम लेना शुभ माना गया है। हो सके तो सूतक काल इस दौरान गायत्री मंत्र का मन ही मन जाप कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रखें और ग्रहण समाप्‍त होते ही नारियल जल में प्रवाहित कर दें। सूतक काल में जल ग्रहण कर सकते हैं और आप अपने जरूरी काम कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited