Adi Kailash Yatra: इस दिन से शुरू होगा आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण, अक्टूबर में भी करा सकेंगे बुकिंग
Adi Kailash Yatra 2024: उत्तराखंड में मौसम सामान्य होने की तरफ है। लिहाजा, आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए अक्टूबर माह में भी बुकिंग चालू रहेगी।

आदि कैलाश
Adi Kailash Yatra 2024: आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 23 सितंबर से शुरू होगा। तीर्थयात्रा की नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धारचूला में आधार शिविर के प्रभारी एवं विकास निगम के एक अधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मई और जून में यात्रा के पहले चरण के दौरान 20,000 तीर्थयात्री आदि कैलाश चोटी के दर्शन के लिए पहुंचे। यात्रा को मानसून की शुरुआत में निलंबित कर दिया गया था। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा अधिक होने के कारण यह मार्ग असुरक्षित हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Fastest Vande Bharat Train: रफ्तार की बॉस हैं ये 5 वंदे भारत ट्रेनें, पटरियों पर उड़ाती हैं गर्दा
तीर्थयात्रियों का जत्था धारचूला पहुंचेगा
बिष्ट ने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण के लिए 25 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 25 सितंबर को धारचूला पहुंचेगा। आधार शिविर से जत्थे को आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शनार्थ तीन दिनों के लिए गूंजी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में भी यात्रा जारी रहेगी और बुकिंग के आधार पर इसे नवंबर तक बढ़ाया जा सकता है।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

Free Dialysis: दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त 'डायलिसिस सेवा' होगी उपलब्ध !

आगरा मानव सुसाइड केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सास और साली गिरफ्तार; पत्नी-ससुर फरार

Delhi News: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें! राष्ट्रपति ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिये दी मंजूरी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'आशा किरण होम' में बच्चो के साथ मनाई 'होली'

Holi पर दिल्ली के ये इलाके रह जायेंगे 'प्यासे' झेलनी पड़ेगी 'पानी की किल्लत'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited