शहर के ताज़ा समाचार, 06 सितंबर 2023: यूपी समेत देश भर में जन्‍माष्‍टमी की धूम, बिहार में कर्मचारियों के लिए 2024 की छुट्टियां घोषित

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 06 सितंबर 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 06 सितंबर 2023 LIVE : उत्‍तर प्रदेश में आज और कल दो दिन जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami 2023) की धूम रहने वाली है। इसे देखते हुए कई शहरों में रूट डायवर्जन किया गया है। बिहार में नीतीश सरकार ने कर्मचारियों के लिए 2024 की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं, राजस्‍थान के राजाखेड़ा में बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
  • उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में आज भी जन्‍माष्टमी (Happy Janmashtami) की धूम देखने को मिलेगी। सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहरवासियों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
  • लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हुई घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस ने जिसको मुख्य आरोपी अंकित वर्मा बताया था वो केंद्रीय मंत्री का रिश्‍तेदार है।
  • अयोध्‍या में निर्माणाधीन राम मंदिर के बाद 50 एकड़ में मंदिर का इतिहास संजोने के बाद म्‍यूजियम भी बनेगा। नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में इसकी अनुमति मिल गई है।
  • राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों डिप्‍टी सीएम भी मौजूद रहे।
  • बिहार सरकार ने कर्मचारियों के लिए 2024 की छुट्टियों (Bihar Holiday Calendar List 2024) की घोषणा कर दी है। हालांकि ये कहा गया है कि, कुछ त्‍योहारों में चांद को देखने के बाद पर्व मनाया जाएगा, इसलिए बदलाव भी संभव है।
  • तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि स्‍टालिन के सनातन वाले बयान बिहार में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इस बयान की आलोचना की है।
  • बिहार के मुंगेर में लुटेरों ने ट्रक रोककर चालक को पीटा और बााद उससे पैसे-मोबाइल लूटकर उसे गोली मार दी। लहूलुहान हालत में उसे भागलपुर रेफर किया गया।
  • राजस्‍थान के राजाखेड़ा में बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं।
  • शादीशुदा प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान एक युवती पहुंची है। उसने बताया है कि, वो टूरिस्ट वीजा लेकर 2200 KM का सफर तय कर आई है। वहीं, बॉयफ्रेंड की पत्नी से उसने कहा है कि, दोनों साथ रह लेंगे।
  • राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने 17 परीक्षाएं कराने का ऐलान किया है। भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद ये बताया गया कि, 21 जनवरी से 31 अप्रैल तक एग्जाम होंगे।
End Of Feed