Punjab News: पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर पंजाब डीजीपी ने जारी किया 'कारण बताओ नोटिस'

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने की घटना बढ़ती ही जा रही है। पुलिस इन मामलों को रोक नहीं पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बढ़ रहे पराली जलाने के मामले पर पंजाब डीजीपी ने 11 जिला पुलिस एसएसपी को जारी किया कारण बताओ नोटिस।

पंजाब में बढ़ते पराली जलाने के मामलों पर डीजीपी ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने की घटना बढ़ती ही जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पराली जलाने की घटना में कोई कमी नहीं देखी गई उल्टा मामलों में वृद्धि हो रही है। इस घटना से हरियाणा, दिल्ली और यहां तक की पंजाब के कुछ हिस्से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन स्थानों पर प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बेहद खराब एक्यूआई के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन मचना आदि जैसी कई समस्याएं हो रही है।
बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को पराली न जलाने के लिए सख्त आदेश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद हर रोज 1000 से ऊपर पराली जलाने के केस दर्ज किए जा रहे हैं।

धड़ल्ले से जलाई जा रही है पराली

बुधवार को ही पंजाब में पराली जलाने के 2,544 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं गुरुवार को हजार से ऊपर मामले दर्ज किए गए त शुक्रवार को 1150 मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर से 17 नवंबर तक कुल 33,082 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए है। लगातार पराली जलाने के मामले जिस प्रकार बढ़ रहे हैं ये लोगों के लिए और चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस और सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोक क्यों नहीं पा रहा है। हाल ही में एएनआई ने भी पराली जलाने की ताजा विडियो शेयर की है।
End Of Feed