मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पसरा मातम; नहर में दो डूब गईं दो लड़कियां; एक लापता
Girls Drown in Canal: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को नहर में दो लड़कियां डूब गईं, जबकि एक अन्य लड़की लापता बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसा रविवार की सुबह उमरियापान गांव के पास स्थित नर्मदा नहर में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़कियां सुबह नहर में नहाने के लिए गई थीं।

नहर में डूबी लड़कियां
Girls Drown in Canal: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को नहर में दो लड़कियां डूब गईं, जबकि एक अन्य लड़की लापता बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसा रविवार की सुबह उमरियापान गांव के पास स्थित नर्मदा नहर में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़कियां सुबह नहर में नहाने के लिए गई थीं, लेकिन नहाते समय वह गहरे पानी में चली गईं।
लड़कियों की हुई पहचान
एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां सुबह उमरियापान गांव के पास नर्मदा नहर में नहा रही थीं। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बचाव दल ने 12 वर्षीय सिद्धि पटेल और 14 वर्षीय अंशिका पटेल के शव बरामद करने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: इस दिन धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स; चुनौतीपूर्ण माहौल में बना दिए 2 गजब के रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि सिद्धि की छोटी बहन 8 वर्षीय मानवी की तलाश अभी जारी है। अधिकारी ने बताया कि लड़कियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

इंटेलिजेंस की चूक! सपा सांसद के काफीले पर करणी सेना का हमला, कई गाड़ियां टकराईं; अखिलेश ने कहा साजिश

एक साल से फरार आयकर विभाग का कर्मचारी जबरन वसूली के मामले में हुआ गिरफ्तार

डीडवाना : कार में आग, जिंदा जलकर शख्स की मौत; कैसे हुआ हादसा?

रांची में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत; बचाए गए इतने लोग

MP के मंदसौर में कुएं में गिरी वैन, 10 लोगों के मौत की आशंका; 13 लोग थे सवार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited