हरिद्वार जिला जेल में चल रही थी रामलीला, मौका देखकर फरार हो गए दो कैदी; मचा हड़कंप

Haridwar News: हरिद्वार में कारागार से दो कैदी फरार हो गए। उनमें से एक आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल में रामलीला कार्यक्रम के दोरान मौका मिलेत ही दोनों कैदी वहां से भाग निकले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है-

Haridwar

हरिद्वार जेल से फरार हो गए दो कैदी

Haridwar News: हरिद्वार के जिला कारागार से दो कैदी फरार हो गए। एक कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। राजकुमार नाम का दूसरा कैदी विचारधीन कैदी था। पंकज रुड़की और राजकुमार गोंडा यूपी का रहने वाला है। दोनों जेल से फरार है।
जेल से भाग निकले दो कैदी
पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जेल में रामलीला हो रहा था। इसके साथ जेल में कुछ निर्माण का कार्य भी किया जा रहा थ। जहां लगी सीढ़ियों से मौका मिलते ही दोनों कैदी फरार हो गए। हलांकि, पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है।
पुलिस कर रही कैदियों की तलाश
दोनों कैदियों के भागने से जेल में हड़कंप मच गया है। जेल में निर्माणाधीन हाई सिक्योरटी बैरक की निर्माण सामग्री में शामिल सीढ़ी की सहायता से हुए फरार हो गए। जेल प्रशासन ने सिडकुल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited