हरिद्वार जिला जेल में चल रही थी रामलीला, मौका देखकर फरार हो गए दो कैदी; मचा हड़कंप

Haridwar News: हरिद्वार में कारागार से दो कैदी फरार हो गए। उनमें से एक आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल में रामलीला कार्यक्रम के दोरान मौका मिलेत ही दोनों कैदी वहां से भाग निकले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है-

हरिद्वार जेल से फरार हो गए दो कैदी

Haridwar News: हरिद्वार के जिला कारागार से दो कैदी फरार हो गए। एक कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। राजकुमार नाम का दूसरा कैदी विचारधीन कैदी था। पंकज रुड़की और राजकुमार गोंडा यूपी का रहने वाला है। दोनों जेल से फरार है।
जेल से भाग निकले दो कैदी
पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जेल में रामलीला हो रहा था। इसके साथ जेल में कुछ निर्माण का कार्य भी किया जा रहा थ। जहां लगी सीढ़ियों से मौका मिलते ही दोनों कैदी फरार हो गए। हलांकि, पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है।
End Of Feed