UP Assembly: 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश
UP Assembly News: मूल बजट 7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ का 2.42 फीसद है। इसमें 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव हैं। इसमें सबसे अधिक कृषि और उद्योग को बजट आवंटित किया गया।

विधानमंडल का शीत सत्र
UP Assembly News: विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार ने 17 हजार 865.72 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 17 हजार 865.72 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।
इसके पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि जितनी महिला बैठी हैं, सब हमारी बहन-बेटी हैं। योगी सरकार कि सख्ती के कारण अपराध में कमी आई है।उन्होंने कहा कि सरकार ने तेजी से सजा कराई। इतना पहले कभी नहीं हुआ। पॉक्सो एक्ट में 2017 में 415 लोगों को सजा हुई। 2023 में 2,841 अपराधियों को सजा हुई। इस साल 2,440 अपराधियों को सजा हुई। हत्या में 48.57 फीसदी कमी आई है।
विधानभा में मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर ने शायरना अंदाज में तंज कसा, 'शर्मनाक है कि काम नहीं किया जा रहा है। लोग प्यासे हैं, हैंडपंप तक नहीं दिया जा रहा है।'
ये भी पढ़ें- 'याद रखना जिसने पत्थरबाजी की है, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है', संभल हिंसा पर CM योगी की चेतावनी
विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यूपी में शिक्षकों की नई भर्ती नहीं होगी। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। विधानसभा में पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं?
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें

आज का मौसम, 22 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: आज भी आएगी आंधी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की कई इलाकों के लिए चेतावनी, बिहार में बरस रहे बादल

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का उलटफेर आज भी बरकरार, कहीं बारिश तो कहीं लू को लेकर चेतावनी

कोटा में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के घर में मिला कोबरा सांप, 7.20 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार

Bihar Weather: मौसम विभाग ने जारी किए कई अलर्ट, प्री-मानसून की आहट के बीच बारिश-ठनके से आज भी जूझेगा बिहार

UP Ka Mausam 22-May-2025: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, लू के साथ बारिश का अलर्ट, दिन में गर्मी तो रात में मिलेगी राहत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited