UP, Bihar Weather Report: उत्‍तर प्रदेश में आज भी आसमान दिखेगा साफ, बिहार समेत अपने प्रदेश का यहां जानें हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा।

​weather, weather forecast, bihar weather now, weather today, up weather forecast

आपके शहर में मौसम का हाल।

UP, Bihar Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि, आने वाले अगले कुछ दिनों में भारत के कई प्रदेशों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है। भारत के प्रदेशा में शुरू से बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 अक्‍टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, ऐसे राज्‍यों में उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और बिहार जैसे कुछ इलाके आते हैं। वहीं दक्षिण भारत की बात की जाए तो यहां भी तमिलनाडु में रविवार 8 अक्टूबर से बुधवार 11 अक्टूबर तक, दक्षिणी कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर, केरल में 10 और 11 अक्टूबर को झोंकेदार हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। देश के इन हिस्‍सों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम :

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि, यहां पर रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, दिल्ली में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। उस स्थिति में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उत्‍तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, आज भी यहां का मौसम साफ रहेगा, हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लेकिन 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ बारिश जरूर हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के कारण इसलिए यहां फिलहाल बारिश की संभावना न के बराबर है।

उत्‍तराखंड के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज छिटपुट बारिश का अनुमान है। कहा गया है कि, अगले 10 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बिहार का मौसम भी जानें

बिहार के कई हिस्‍सों में तापामन इन दिनों बढ़ा हुआ है। इससे लोगों गर्मी के साथ उमस का अनुभव भी हो रहा है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भागों के 19 जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना के अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

MP में ऐसा रहेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश के लगभग सभी हिस्‍सों से मानसून विदा हो चुका है। संभावना जताई गई है कि 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्‍थान में बारिश की संभावना

राजस्‍थान में भी सुबह के समय गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। सुबह के माहौल लोगों के हल्‍की फुल्‍की हवा लगते देखा जा सकता है। इसके अलावा कहा गया है कि, कुछ दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited