UP, Bihar Weather Report: उत्‍तर प्रदेश में आज भी आसमान दिखेगा साफ, बिहार समेत अपने प्रदेश का यहां जानें हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा।


आपके शहर में मौसम का हाल।

UP, Bihar Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि, आने वाले अगले कुछ दिनों में भारत के कई प्रदेशों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मूसलाधार बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है। भारत के प्रदेशा में शुरू से बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 अक्‍टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, ऐसे राज्‍यों में उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और बिहार जैसे कुछ इलाके आते हैं। वहीं दक्षिण भारत की बात की जाए तो यहां भी तमिलनाडु में रविवार 8 अक्टूबर से बुधवार 11 अक्टूबर तक, दक्षिणी कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर, केरल में 10 और 11 अक्टूबर को झोंकेदार हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। देश के इन हिस्‍सों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम :

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि, यहां पर रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, दिल्ली में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। उस स्थिति में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उत्‍तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, आज भी यहां का मौसम साफ रहेगा, हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लेकिन 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ बारिश जरूर हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के कारण इसलिए यहां फिलहाल बारिश की संभावना न के बराबर है।
End Of Feed