होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

क्या कम होने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया? जानिए

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने देश में रेलवे की शक्ल-ओ-सूरत बदलकर रख दी है। यह सेमी-हाईस्पीड अत्याधुनिक ट्रेन समय पर यात्रा का पर्याय बन गई है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाओं के यात्री कायल हैं। लेकिन महंगे किराए को लेकर इसे आलोचना का सामना करना पड़ता है। क्या वंदे भारत का किराया कम होगा? चलिए जानते हैं -

vande-bharat-trainvande-bharat-trainvande-bharat-train

वंदे भारत ट्रेन का किराया कम होगा?

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। यह खूबसूरत होने के साथ ही इसमें सुविधाएं भी अच्छी है। लेकिन कई लोग किराया महंगा होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर नहीं कर पाते हैं। कई यात्रियों को शिकायत है कि अगर किराया कम होता तो वे भी वंदे भारत एक्सप्रेस का सुहाना सफर कर पाते। ऐसे में प्रश्न ये उठता है कि क्या रेलवे मंत्रालय वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करेगा? ये प्रश्न सिर्फ आपके मन में ही नहीं है, बल्कि विपक्ष भी ऐसे ही प्रश्न पूछ रहा है। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है। चलिए जानते हैं -

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने उनसे यह प्रश्न पूछा। रेल मंत्री ने इस प्रश्न का लिखित उत्तर दिया है। इस जवाब में उन्होंने लिखा कि किराए का निर्धारण कई बातों के आधार पर होता है, जिसमें सर्विस कॉस्ट, अफोर्डेब्लिटी और सोशियो-इकोनॉमिक कंसिड्रेशन्स भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

असम के सांसद ने पूछा सवाल

असम में धुबरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने पूछा कि क्या सरकार किराया कम करने पर विचार कर रही है, ताकि प्रीमियम सेवाएं लोगों की पहुंच में हों। उन्होंने पूछा कि खासतौर पर कम आय वर्ग के लोगों के लिए क्या किराया कम होगा।

End Of Feed