UP Vande Bharat Express List : यूपी में कितनी वंदे भारत भर रहीं रफ्तार का रोमांच, यहां है टाइम टेबल, किराये का डिटेल्स बॉक्स

Vande Bharat Express Timetable, Train List, Fare : भारत में तेजी के साथ हाईस्पीड और सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस पैर पसार रही हैं। मौजूदा वक्त में देशभर में कुल 104 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। लेकिन, आज हम जानेंगे कि देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के हिस्से कुल कितनी वंदे भारत हैं और ये किन रूटों पर चलती हैं और इनका वास्तविक किराया कितना है?

vande bharat express in Uttar Pradesh, UP vande bharat express train

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express Timetable, Train List, Fare : भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यहां देश के कोने-कोने तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें संचालित हैं। शहरों के अंदर लोकल और मेट्रो दौड़ रही हैं। इसके अलावा पैसेंजर गाड़ियों में एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी के साथ वंदे भारत ट्रेनें बेड़े में शामिल हैं। खासकर, मौजूदा वक्त में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने की कवायत चल रही है। रेलवे ने अकेले साल 2024 में 70 हाईस्पीड-सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्लान बनाया है, जिनमें से 12 मार्च को विभिन्न रूटों पर 10 लॉन्च कर देश को समर्पित कर दी गईं। इनमें से तीन उत्तर प्रदेश के खाते में आईं। तो आज बात सिर्फ यूपी में चलने वाली उन सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बारे में, जिन्होंने यूपीवासियों का सफर आसान कर दिया है। जानेंगे ये किन शहरों के बीच चलती हैं और उनकी मैक्सिमम स्पीड के साथ वास्तविक किराया कितना है?

वंदे भारत एक्सप्रेस लिस्ट (Vande Bharat Express List)

  • दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Varanasi Vande Bharat Express)
  • रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express)
  • लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (Lucknow-Dehradun Vande Bharat Express)
  • पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Lucknow Vande Bharat Express)
  • आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस (Anand Vihar-Ayodhya Vande Bharat Express)
  • गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस (Gorakhpur-Prayagraj Vande Bharat Express)
ट्रेन संख्यावंदे भारत का नामदूरीस्पीड किराया एसी चेयर कारएग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार
22435/22436 दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस771 KM अधिकतम 180, 96.37 KM / घंटा1750 रुपये3303 रुपये
20887/20888रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस571 KMअधिकतम 130 KM/घंटा1,160 रुपये2,325 रुपये
22546लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस590 KMअधिकतम 150 KM/घंटा1480 रुपये2715 रुपये
22345/46 पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस538 KMअधिकतम 130 KM/घंटा1540 रुपये2765 रुपये
22426 आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस615 KMअधिकतम 160 KM/घंटा1665 रुपये 2965 रुपये
22529गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस 500 KM अधिकतम 120-30 KM/घंटा1380 रुपये2500 रुपये

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Varanasi Vande Bharat Express)

देश की झोली में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात साल 2019 में आई थी। जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आध्यात्मिक नगरी वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Varanasi Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई गई थी। इसके बाद काफिला आगे बढ़ता गया और मौजूदा वक्त में इनकी संख्या 52 जोड़ी यानी 104 पहुंच गई है। खास बात ये है कि देश की सबसे तेज रफ्तार में भागने वाली वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है। इस ट्रेन ने देश में रफ्तार का रोमांच भर दिया। इस वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या (22435/22436) ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 KM / घंटा है। यह ट्रेन 771 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में तय करती है।

रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन ( Ranchi-Varanasi Vande Bharat Train)

यह वंदे भारत ट्रेन रांची और वाराणसी (20887/20888) के बीच चल रही है। ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जा रही है। यह ट्रेन सात घंटे पचास मिनट में 571 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन सुबह 5.10 बजे रांची से रवाना होकर और दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचती है। वापसी में वंदे भारत ट्रेन शाम 4.05 बजे वाराणसी से रवाना होकर और रात के 11.55 पर रांची अपने गंतव्य पर पहुंचती है। वहीं, यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। झारखंड राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रांची और पटना के बीच चलती है। पहली वंदे भारत ट्रेन को 27 जून, 2023 को हरी झंडी दिखाई गई थी, जबकि रांची और हावड़ा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को पिछले साल 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी।

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (Lucknow-Dehradun Vande Bharat Express)

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत (22546 ) सप्ताह में 6 दिन संचालित हो रही है। देहरादून और लखनऊ के बीच यह पहली वंदे भारत ट्रेन है। पिछले साल देहरादून से नई दिल्ली आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया गया था। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5:15 मिनट पर चलकर 8 बजकर 35 मिनट पर बरेली, 9 बजकर 57 मुरादाबाद, 12 बजकर 15 मिनट पर हरिद्वार और दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचती है। देहरादून से यह ट्रेन 2:25 बजे चलकर और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचती है। यह ट्रेन देहरादून से चलने के बाद सीधे हरिद्वार स्टेशन पर रुकती है।

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ( Patna Lucknow Vande Bharat Express )

बिहार के पटना से लखनऊ (22345) के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 6 घंटे 20 मिनट में अयोध्या और लगभग 8 घंटे 40 मिनट पर लखनऊ की दूरी तय करती है। इस ट्रेन के संचालन से बिहार से यूपी और यूपी से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल रही है। यह ट्रेन पटना से पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की दूरी महज 2 घंटे 35 मिनट में कवर करती है। यह पटना से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर खुलकर 6 बजकर 16 मिनट पर दानापुर, 6 बजकर 43 मिनट पर आरा, 7 बजकर 23 बजे बक्सर और 8 बजकर डीडीयू पहुंचेगी। फिर 9 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी से 12 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या दोपहर 2 बजे 45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, वापसी में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खुलकर शाम 5 बजकर अयोध्या पहुंचती है। इसके बाद रात 8 बजकर वाराणसी, 8 बजकर 50 मिनट डीडीयू, 9 बजकर 45 बक्सर, 10 बजकर 35 पर आरा, 11 बजकर 7 मिनट पर दानापुर और रात 11 बजकर 45 मिनट पर अपने गंतव्य पटना पहुंच जाएगी।

आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस (Anand Vihar-Ayodhya Vande Bharat Express)

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से राम नगरी अयोध्या के बीच संचालित (22426 ) वंदे भारत एक्सप्रेस का सप्ताह में 6 दिन संचालन किया जा रहा है। बुधवार को इस ट्रेन को विराम दिया जाता है। 615 किलोमीटर दूरी के लिए सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खुलकर यह हाई स्पीड ट्रेन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या कैंट पहुंचती है। वापसी में अयोध्या से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चलकर रात 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार पहुंचती है। रास्ते में यह गाड़ी केवल कानपुर और लखनऊ में यात्रियों को उतार कर आगे बढ़ जाती है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार का किराया 1250 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2270 रुपये है। इस गाड़ी की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर है।

गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस (Gorakhpur-Prayagraj Vande Bharat Express)

गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत को हाल ही में विस्तार मिला है। गाड़ी संख्या 22529 सीएम सिटी गोरखपुर से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर चलकर, 6 बजकर 52 मिनट पर बस्ती, 8 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या, 10 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ से चलकर 1 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। वहीं, वापसी में प्रयागराज से 22550 गाड़ी संख्या दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर चलकर शाम 5 बजे लखनऊ और रात 10 बजकर 40 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन की औसत स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे है।

कानपुर- काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस ( Kanpur-Kathgodam Vande Bharat Express)

उधर, भारतीय रेलवे ने कानपुर से उत्तराखंड के काठगोदाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी इसकी निश्चित तारीख तय नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी साल इसका संचालन हो सकता है। पहले फेज में कानपुर से काठगोदाम 458 किलोमीटर चलाने की कवायत चल रही है। लेकिन, भविष्य में इसको वाराणसी तक 776 किलोमीटर तक विस्तार दिया जा सकता है। इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत का भी संचालन किया जा सकता है। इसमें चेयर कार और स्लीपर दोनों तरह की व्यवस्था रह सकती है। हालांकि, इसका रूट अभी तक तय नहीं हो पाया है। इसके लिए दो रूटों को चिन्हित किया गया है।

पहला रूट

कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, रामपुर, बिलासपुर रोड, रूद्रपुर सिटी, लालकुआं जंक्शन, हल्द्वानी और काठगोदाम रुट हो सकता है।

दूसरा रूट

कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली से वाया रूद्रपुर सिटी हल्द्वानी और काठगोदाम का रूट लिया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited