Dev Diwali 2024: अयोध्या ही नहीं काशी भी बनाएगी रिकॉर्ड, 12 लाख दीपों से रोशन होंगे बनारस के घाट
Dev Diwali 2024: काशी में इस बार देव दीपावली के अवसर पर घाटों को 12 लाख दीपों से सजाया जाएगा। इस बार 15 नवंबर को काशी मेंदिव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। गाय के गोबर से बने दीपों से काशी के घाट और कुंड रोशन होंगे।



(काशी देव दीपावली फोटो)
- 15 नवंबर को काशी में मनाई जाएगी दिव्य देव दीपावली
- गाय के गोबर से बने दीपों से रोशन होंगे काशी के घाट और कुंड
- देव दीपावली को प्रांतीय मेला का दर्जा दे चुकी है योगी सरकार
Dev Diwali 2024: काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली होगी। देव दीपावली पर काशी के घाट दीपों की रोशनी से नहाये दिखाई देते हैं। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचन्द्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत दिखाई देती है। लोकल से ग्लोबल होती हुई देव दीपावली को देखने के लिए देशी और विदेशी मेहमान भी काशी आते हैं। इस वर्ष ये नज़ारा 15 नवंबर को दिखेगा, जब खुद देवता देव दीपावली मनाने के लिए काशी के घाटों पर उतरेंगे। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य व भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करेगी। इसमें लाखों दीप गाय के गोबर से बने होंगे। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए इसे पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। देव दीपावली पर दिव्य लेज़र शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।
गाय के गोबर से बने होंगे दीप
काशी के 84 से अधिक घाटों, कुंडो और तालाबों पर इस साल योगी सरकार की तरफ से और जन सहभागिता के जरिये 12 लाख से अधिक दीप टीम-टिमाते हुए दिखेंगे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 12 लाख दीयों में ढाई से तीन लाख दिये गाय के गोबर से बने होंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक जलते हुए दिखेंगे, जिससे घाट के पूर्वी क्षेत्र गंगा की रेत का इलाका भी पूरी तरह रोशनी से जगमग होगा। इसके अलावा घाटों की साफ़-सफाई होगी और गंगा किनारे सदियों से खड़े ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।
यह भी पढे़ं - Deepotsav 2024: अलौकिक आभा से दमक उठेगा अयोध्या धाम, दीपोत्सव सा नजारा कहीं और नहीं...जगमगाएंगे 25 लाख दीये
ग्रीन आतिशबाजी का भी दिखेगा नजारा
डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन ने बताया कि लेज़र शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण व शिव महिमा की कहानी दिखाई जाएगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी देगा। देव दीपावली पर काशी की इस अनोखे छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस,नाव, बजड़ा, बोट व क्रूज़ आदि सभी फुल हो जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वाराणसी (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्ष...और देखें
Prayagraj Mahakumbh Live: आज महाकुंभ मेले का 41वां दिन, सुबह 8 बजे तक 33.10 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम सुहावना, राजस्थान में होगी बारिश और झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें पहाड़ों पर कैसा है आज वेदर
VIDEO: रजाई-गद्दों के साथ विधानसभा में रातभर सोए कांग्रेस विधायक; 6 विधायकों के निलंबन के बाद बढ़ा विवाद
कितना शुद्ध है महाकुंभ का पानी? डॉ सोनकर ने लाइव टेस्टिंग कर किया चौंकाने वाला खुलासा
आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम सुहावना, राजस्थान में होगी बारिश और झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें पहाड़ों पर कैसा है आज वेदर
8th Pay Commission Update: कब होगा 8वां वेतन आयोग का गठन, जानिए कितनी होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
IRCTC Tour Package: हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, धार्मिक यात्रा का लें आनंद, ना के बराबर है खर्चा
VIDEO: रजाई-गद्दों के साथ विधानसभा में रातभर सोए कांग्रेस विधायक; 6 विधायकों के निलंबन के बाद बढ़ा विवाद
BPSC Assistant Architect Result 2024 Out: जारी हुआ बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited