Dev Diwali: काशी में देव दिवाली पर दिखेगा भव्य नजारा, CM योगी के साथ साक्षी बनेंगे 70 देशों के राजनयिक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बनारस शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। आज गंगा घाट दीपों की रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। इस खास मौके पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।

फाइल फोटो

वाराणसी: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 27 नवम्बर को देव दीपावली मनाई जा रही है। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। साथ ही देव दीपावली से पहले भक्तों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर 21000 दीपक भी जलाए। इसके अलावा काशी में देव दीपावली मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बनारस शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। आज गंगा घाट दीपों की रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। सुबह से गंगा घाट पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां आज की शाम बेहद शानदार और दीपों से सजी नजर आने वाली है। इस खास मौके पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें

काशी की देव दिवाली

काशी के अर्धचंद्राकर घाटों पर पर आज दीपों की मालाएं सजेंगी। इस दौरान काशी दुल्हन की भांति लगेगी। इस मनमोहक नजारे को कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। प्रदेश की योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीयों से गंगा घाटों को रोशन कर रही है।
संबंधित खबरें

काशी गंगा घाट

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में सबसे उत्तम, पवित्र और शुभ दिन माना गया है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान से मनुष्य के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली भी कहते हैं। इस दिन शास्त्रों में दीपदानका विशेष महत्‍व होता है। दिवाली की तरह इस दिन भी पवित्र स्‍थानों पर दीए जलाए जाते हैं। शिव की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा के घाटों पर दिए जलाकर दीपदान करते हैं। जो लोग काशी नहीं जा सकते तो वो अपने घर पर दीपदान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
End Of Feed