Chhath Puja 2023: वाराणसी में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी, इस वजह से हो रही घाटों की छेंकाई
Chhath Puja 2023: वाराणसी में छठ पूजा पर बाजारों से लेकर घाटों तक हर जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। यह त्योहार यहां पर बहुत बड़ी तादाद में लोग मनाते हैं। यहां पर घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधा की तैयारी चल रही है। लोगों ने यहां घाटों की छेंकाई भी शुरू कर दी है।
वाराणसी में छठ पूजा की तैयारी (फोटो साभार - ट्विटर)
इन घाटों पर उमड़ती है ज्यादा भीड़
वाराणसी में छठ पूजा की अलग ही रौनक होती है। इस दौरान इस शहर में छोटा बिहार जैसी छटा नजर आती है। वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए आते हैं। यहां के कई घाटों पर तो जनसैलाब उमड़ आता है। यहां के दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा का महत्व बहुत खास होता है। यहां मान्यता है कि छठ पूजा में इस घाट पर अर्घ्य देने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। छठ के दौरान यह घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। इस पर्व के दौरान वाराणसी के सभी 88 घाटों पर श्रद्धालु स्नान के लिए एकत्रित होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ अस्सी, केदार, दशाश्वमेध, राजघाट, आरपी और गायघाट पर जुटती है।
घाटों की छेंकाई
वाराणसी में छठ के पर्व पर वीवीआईपी कल्चर भी देखने को मिल रहा है। यहां पर लोगों ने घाटों की छेंकना करनी भी शुरू कर दी है। इसके लिए कहीं पर वेदी बनाकर घाट के पत्थरों की घेराई की गई है तो कहीं पर नाम लिखकर छेंकाई की गई है। यहां पर पद और रुतबे के आधार पर घाटों की छेकाई हो रही है। वाराणसी में घाटों की छेकाई का कारण ये है कि छठ पूजा के समय घाटों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, इस लिए लोग पहले से ही पूजा के लिए घाटों की छेकाई कर लेते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वाराणसी (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
Pooja Kumari author
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited