Odisha: बारीपदा में जंगली हाथी का आतंक, अब तक 4 लोगों को ली जान, वन विभाग के किया काबू; देखें वीडियो

Elephant Terror in Baripada: बारीपदा में वन विभाग ने देर रात को एक हाथी पर काबू पाया है। इस हाथी ने पिछले तीन दिनों से उत्पात मचाया हुआ था। जानकारी के अनुसार हाथी ने अब तक 4 लोगों की जान ले ली है। इतना ही नहीं बल्कि इस हाथी ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

Wild elephant

जंगली हाथी पर पाया गया काबू

Elephant Terror in Baripada: ओडिशा के बारीपदा में एक जंगली हाथी ने आतंक मचाया हुआ है। इस हाथी ने पिछले तीन दिनों में चार लोगों की जान ले ली है। साथ ही कई घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हाथी का खौफ फैल गया। वन विभाग ने गुरुवार देर रात इस हाथी को पकड़ लिया है।

असम से आए चार हाथी महावत

यह हाथी शूलियापाड़ा और बेतानती में उत्पात मचाने के बाद बारीपदा रेंज में घुस आया। इस हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वन विभाग ने गुरुवार को आपात बैठक की। राज्य सरकार के आदेश पर कार्रवाई करते हुए असम से चार प्रशिक्षित हाथी महावत बुलाए गए। ये लोग जंगली हाथी को बेहोश करने के लिए सिमिलिपाल पहुंचे। जिसके बाद हाथी को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरणों से लैस दो विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों से लैस टीम निकल पड़ी। विशेषज्ञों ने जंगली हाथी को बेहोश कर दिया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में शांति वापस लौट आई।

स्थानीय लोगों का आरोप

इससे पहले स्थानीय लोगों ने जिला वन अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि इस संबंध में बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद हाथी को काबू में करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, हाथी पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited