Odisha: बारीपदा में जंगली हाथी का आतंक, अब तक 4 लोगों को ली जान, वन विभाग के किया काबू; देखें वीडियो

Elephant Terror in Baripada: बारीपदा में वन विभाग ने देर रात को एक हाथी पर काबू पाया है। इस हाथी ने पिछले तीन दिनों से उत्पात मचाया हुआ था। जानकारी के अनुसार हाथी ने अब तक 4 लोगों की जान ले ली है। इतना ही नहीं बल्कि इस हाथी ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

जंगली हाथी पर पाया गया काबू

Elephant Terror in Baripada: ओडिशा के बारीपदा में एक जंगली हाथी ने आतंक मचाया हुआ है। इस हाथी ने पिछले तीन दिनों में चार लोगों की जान ले ली है। साथ ही कई घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हाथी का खौफ फैल गया। वन विभाग ने गुरुवार देर रात इस हाथी को पकड़ लिया है।

असम से आए चार हाथी महावत

यह हाथी शूलियापाड़ा और बेतानती में उत्पात मचाने के बाद बारीपदा रेंज में घुस आया। इस हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वन विभाग ने गुरुवार को आपात बैठक की। राज्य सरकार के आदेश पर कार्रवाई करते हुए असम से चार प्रशिक्षित हाथी महावत बुलाए गए। ये लोग जंगली हाथी को बेहोश करने के लिए सिमिलिपाल पहुंचे। जिसके बाद हाथी को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरणों से लैस दो विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों से लैस टीम निकल पड़ी। विशेषज्ञों ने जंगली हाथी को बेहोश कर दिया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में शांति वापस लौट आई।
End Of Feed