Yamunanagar News: दोबारा निकाह का झांसा देकर पति ने किया रेप, देवर ने भी हलाला के नाम पर किया दुष्कर्म

यमुनानगर में एक महिला के पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकालने के बाद दोबारा निकाह का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसके देवर ने भी हलाला का हवाला देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

husband Misdeed wife

दोबारा निकाह का झांसा देकर रेप (फोटो साभार - istock)

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में तीन तलाक से जुड़े एक मामले में महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। यह मामला हलाला से संबंधित है, जहां महिला के पति ने पहले उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। फिर कुछ महीने बाद निकाह का झांसा देकर देकर उसके साथ रेप किया। जिसके बाद महिला के देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने पुलिस में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला ने इससे पहले भी अपने पति के खिलाफ तीन तलाक को लेकर केस दर्ज कराया था।

साल 2022 में पति ने दिया था तलाक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महिला का निकाह हुआ था। साल 2022 में महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला के पति ने उससे दोबारा शादी की बात की थी। यमुनानगर एएसपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि महिला का पति एक दिन पहले ही उसके पास आया था, जहां उसने महिला से दोबारा निकाह की बात की और रात में उसके मायके में रुककर संबंध भी बनाए। जिसके बाद उसे अपने साथ लेकर सहारनपुर चला गया, लेकिन घर के पास ही उसने महिला को छोड़ दिया।

देवर ने हलाला का हवाला देकर किया रेप

जब महिला अपने ससुराल में रात में अपने कमरे में थी, तो उसका देवर मुन्ना कमरे में आ गया। देवर ने महिला से कहा कि वह बिना हलाला के इस घर में नहीं रह सकती है। हलाला का हवाला देते हुए उस महिला के साथ कई बार दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद महिला ने यमुनानगर शहर थाना पुलिस में केस दर्ज किया। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए केस को यूपी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited