कानपुर में डॉक्टर की बेटी का बलात्कार, पूरे शरीर पर दांत से काटा, लड़की ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। हुक्का बार में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर डॉक्टर की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार (Rape) किया गया। विरोध करने पर उसके पूरे शरीर पर दांत से काट लिया। लड़की के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

minor girl rape-ISTOCK

नाबालिग लड़की का बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। फिर ये शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर में हुक्का बार में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस नाबालिग लड़की के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की आरोपी के साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ी हुई थी।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार (Rape)

इस मामले में लड़की के पिता ने कानपुर निवासी विनय ठाकुर समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पिता की शिकायत में कहा गया है कि विनय ठाकुर ने 4 मार्च को उनकी बेटी को कर्राही के एमजी कैफे में बुलाया। जहां उसने हुक्का पिया। विनय ने लड़की के पेय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह लड़की को एक अन्य सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके 7 दोस्त उसके साथ आ गए और उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) करने की कोशिश की।

विरोध किया तो दांत से काटा, पीटा और खरोंचा

लड़की ने विरोध किया तो इस दौरान आरोपी ने उसके पूरे शरीर पर दांत से काट लिया। लड़की के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। उसके बाद पिता शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके गाल और माथे पर निशान छोड़ा, उसे पीटा और खरोंचा।

अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता को यह भी बताया कि आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाया था और पिछले कुछ दिनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कहा कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

लड़की के सीने पर ब्लेड से खुदवा दिया था आरोपी अपना नाम

स्थानीय मीडिया के मुताबिक माता-पिता को पुलिस को बताया विनय ठाकुर ने पहले अपना नाम लड़की के सीने पर ब्लेड से खुदवाया था ताकि वह किसी और से शादी न कर सके। उन्होंने उसे लाइटर से धमकाया और उसके बाल भी जला दिए।

कोटा में होटल के कमरे में की थी पिटाई

माता-पिता ने आरोप लगाया कि लड़की कथित तौर पर राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और विनय ने भी उसका पीछा किया और एक होटल के कमरे में उसकी पिटाई की। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह उन पैसों को ट्रांसफर करता था जो उन्होंने उसे अपने बैंक अकाउंट में भरण-पोषण के लिए भेजे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्राइम (crime News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited