Ghaziabad: अनैतिक देह व्यापार में शामिल एक महिला गिरफ्तार, तीन पीड़ितों को किया गया रेस्क्यू

Ghaziabad crime: पुलिस ने महिला संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

police

प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस और थाना कौशाम्बी की संयुक्त टीम ने एक खोज एवं बचाव अभियान के दौरान वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और इस अवैध काम में शामिल एक महिला संचालिका/मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।

महिला के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित मकान में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, जिसमें गरीब और भोली-भाली महिलाओं को बहलाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम और थाना कौशाम्बी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस मकान पर छापा मारा, जहां तीन महिलाओं को बचाया गया।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, छापेमारी में महिला मैनेजर और दो ग्राहक गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला है कि महिला संचालिका ने अनैतिक कमाई के लालच में महिलाओं को काम दिलाने और पैसों का प्रलोभन देकर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया। ग्राहकों से भारी धनराशि प्राप्त की जाती थी और कुछ राशि महिलाओं को उनके भरण-पोषण के लिए दी जाती थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला मैनेजर ने इन महिलाओं को इस अनैतिक कार्य पर काफी दिनों से लगा रखा था। वह खुद ग्राहकों से मोटी रकम वसूल करती थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे गिरोहों का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाए और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य author

मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited