धन और समृद्धि के लिए दी मानव बलि, दो महिलाओं की हत्या की, टुकड़ेृ-टुकड़े काटे और घर में दफनाया

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने धन और समृद्धि के लिए केरल में काला जादू के तहत मानव बलि दी। दो महिलाओं की हत्या कर टुकड़ेृ-टुकड़े किए गए। फिर दफनाया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

केरल में दी गई मानव बलि

कोच्चि: केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला से चौंकाने वाली घटना सामने आई। काला जादू के लिए मानव बलि दी गई। इसके लिए दो महिलाओं की हत्या की गई, उसके शरीर के टुकड़े-टुकडे किए गए। फिर दफना दिए। मानव बलि और काला जादू के इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक दोनों महिलाओं की हत्या की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें

पीड़ित महिलाओं की पहचान एर्नाकुलम के पोन्नरुन्नी निवासी पद्मम (52) और अंगमाली के पास कलाडी निवासी रोजली के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आजीविका कमाने के लिए सड़कों पर लॉटरी टिकट बेचने वाली दो महिलाओं की कथित तौर पर अपने आर्थिक तंगी को निपटाने और जीवन में धन और समृद्धि लाने के लिए बलि दी गई थी।

संबंधित खबरें

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा कि दोनों महिलाओं को मारने और दफनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या कर्मकांडी मानव बलि का एक हिस्सा थी। घटना पठानमथिट्टा जिले की है। मृतक महिलाएं लॉटरी टिकट बेचती थीं। शवों को एक घर में दफनाया गया था।

संबंधित खबरें
End Of Feed