सिरफिरे आशिक ने दुल्हन बनी प्रेमिका की ली जान, CCTV फुटेज आया सामने; पुलिस कर रही मामले की जांच

Crime News: डोली चढ़ने के ठीक पहले दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में सनकी आशिक द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ये घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आई है।

सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, डोली चढ़ने के ठीक पहले दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में सनकी आशिक द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आशिक पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने दो मिनट से भी कम समय में वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद वह काफी तेजी से भाग निकला, और घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में यूपी ही नहीं बल्कि एमपी की पुलिस भी संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

जानें क्या पूरा मामला

मध्य प्रदेश के दतिया जिला निवासी काजल की झांसी के सिमथरी गांव के राज से 23 जून को झांसी के मैरिज हाल में शादी होनी तय हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। गांव के एक युवक जो लड़की का प्रेमी था, उसकी वजह से शादी दतिया के बजाय झांसी से हो रही थी। मैरिज हाल में गाना बजाना चल रहा था। दुल्हन भी सोलह सिंगार के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। इसके बाद जो हुआ वह काफ़ी भयावह था। जानकारी के मुताबिक, जब बारात झांसी आई तब दुल्हन काजल ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसी वक़्त काजल के गांव का रहने वाला उसका प्रेमी युवक चेहरे को ढक कर ब्यूटी पार्लर पहुंचा और गेट पर खडे होकर तमंचा लोड किया। इसके बाद वह कुछ देर पार्लर के गेट से अंदर झांकता है। बाद में गेट खोलकर अंदर दाखिल हो जाता है।
हालांकि लगभग 25 सेकंड बाद वह बाहर आता है। पता चला कि ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा उसे निकाला गया और कुण्डी अंदर से बंद कर दी गई। इसके बाद वह कुछ पल बाहर खड़ा रहता है और फिर झटके से गेट खींचता है। गेट बंद होने के कारण वह जोर से गेट खींचता है जिससे कुण्डी खुल जाती है और वह फिर पार्लर के अंदर घुस जाता है। इसके बाद अंदर क्या हुआ पता नहीं चल पाता है। बस कुछ देर बाद वह तेजी से भागता नजर आता है। तब पता चला कि वह दुल्हन की हत्या को अंजाम देकर भाग रहा है। पूरी घटना का 2.16 सेकंड का वीडियो सामने आया है। यूपी व एमपी की पुलिस हत्यारोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश में जुटी हैं।
End Of Feed