मुजफ्फरपुर कॉल सेंटर कांड का मुख्य आरोपी गोरखपुर से अरेस्ट, पीड़िता बोली-बंधक बनाकर बेल्ट से मारते थे, कइयों के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

Muzaffarpur Case : बताया जा रहा है कि इस कंपनी से 100 से ज्यादा लड़कियां जुड़ी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कंपनी ने इन्हें भी झांसा देकर इन्हें प्रताड़ित और इनका यौन शोषण किया होगा। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कंपनी की जांच में जुट गया है।

मुजफ्परपुर स्कैंडल का मुख्य आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार।

Muzaffarpur Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी देने का नाम पर लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की डीवीआर कंपनी और उसके संचालकों, कर्मचारियों पर पीड़ित लड़की ने उसे बंधक बनाकर पीटने और अपना यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने यूपी तक छापे मार रही है। मामले में मुख्य अभियुक्त तिलक सिंह की गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई है। कॉल सेंटर का काम करने वाली डीवीआर कंपनी के कार्यालय हाजीपुर, पटना, गोपालगंज, मोतिहारी और बिहार के अन्य जिलों में हैं।

100 से ज्यादा लड़कियों के साथ यौन शोषण की आशंका

बताया जा रहा है कि इस कंपनी से 100 से ज्यादा लड़कियां जुड़ी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कंपनी ने झांसा देकर इन्हें भी प्रताड़ित और इनका यौन शोषण किया होगा। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कंपनी की जांच में जुट गया है। पीड़ित लड़की का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बेल्ट से उसकी पिटाई देखी जा सकती थी। लड़की का आरोप है कि उन्हें फर्जी कॉल करने के लिए सिखाया जाता था। ढाई से तीन महीने बाद भी वेतन नहीं मिलने पर जब उसने सीएमडी से बात की तो उसे बताया गया कि उसे नेटवर्क में 50 से 52 लोगों को जोड़ना होगा। इसके बाद वेतन 50 हजार रुपए हो जाएंगे। लड़की का आरोप है कि तिलक सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ट्रेनिंग के नाम पर लोगों से 20 हजार रुपए ले लिए जाते थे।
End Of Feed