केरल रेप केस में अब तक 56 आरोपी गिरफ्तार, 13 साल की उम्र से पीड़िता को 62 लोगों ने बनाया हवस का शिकार
केरल के पथनमथिट्टा जिले में 18 वर्षीय दलित किशोरी के साथ हुए रेप केस के मामले में पुलिस ने 56 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है। चार लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़िता ने बयान में बताया कि उसे 13 साल की उम्र से 62 लोगों द्वारा बार-बार यौन शोषण का सामना करना पड़ा। पीड़िता दो महीने पहले ही 18 साल की हुई है।



फाइल फोटो
Kerala Rape Case: केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक दलित किशोरी के साथ हुए गंभीर यौन शोषण मामले में पुलिस ने अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो विदेश में हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में बंद कमरे में अपना बयान दर्ज कराया है।
केरल का सबसे बड़ा पॉक्सो केस
जानकारी के अनुसार इस मामले में 60 संदिग्धों में से 20 लोग किशोर हैं, जिनमें से पांच लोगों की उम्र 17 साल से कम है। इस मामले में केवल दो आरोपी 30 साल से अधिक उम्र के हैं। अधिकांश आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के हैं। इस मामले में आरोपियों की संख्या और किशोरों की संलिप्तता के आधार पर यह केरल का सबसे बड़ा POCSO केस बन गया है।
ये भी पढ़ें - आ गई'अमृत' रफ्तार ! सिर्फ 8 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से बिहार, स्पीड में गरीब रथ-संपूर्ण क्रांति नहीं पाएंगी पार
चार पुलिस स्टेशन में 29 मामले दर्ज
18 वर्षीय पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके साथ 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने बार-बार यौन योषण किया। इस मामले में चार पुलिस स्टेशनों में कुल 29 केस दर्ज हुए हैं। पीड़िता के साथ हुई इस दरिदंगी का खुलासा बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान हुआ। एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षकों ने पीड़िता के बदले हुए व्यवहार के बारे में समिति की बताया। जिसके बाद समिति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और जांच शुरू की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल...और देखें
कातिल बीवी...तलवार से पति के कर दिए टुकड़े; आशिक के साथ मिलकर खेला खूनी खेल
चेंजिंग रूम' में लगा रखा था सीक्रेट कैमरा, रिकॉर्ड किए महिलाओं के कपड़े बदलने के वीडियो; सोशल मीडिया पर किए शेयर
खौफनाक! मध्य प्रदेश में शादी में शामिल होने गई महिला से गैंगरेप, गुप्तांग में लोहे की रॉड डाली, गर्भाशय निकाला
अश्लीलता की हदें पार...मुंह खोलने पर फेल करने की धमकी; छात्रा से घिनौनी हरकत करता था प्रोफेसर; UP पुलिस ने उठाया
आधी रात महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, बेटे ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया
4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार होगा मतदान, सीटों पर किसका लगा दांव?
सलमान खान की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बचाव में उतरे Suniel Shetty, बोले 'उनकी ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़...'
आधार से लिंक मोबाइल नंबर हो गया बंद? ऐसे करें नया नंबर अपडेट
Surya Grahan 2025: क्या सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है? जान लें साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की सही तारीख और टाइम
दिल्ली के इतिहास में झांकने को मिलेगा एक और झरोखा, जल्द खुलेगा यह मशहूर दरवाजा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited