कन्नड के चैलेंजिंग स्टार दर्शन के खिलाफ वो 10 सबूत, जिससे रेणुकास्वामी हत्याकांड में गए नप; पत्नी से बेवफाई और प्रेमिका के इश्क ने कर दिया बर्बाद

पवित्रा गौड़ा एक कन्नड़ एक्ट्रेस है, जिसने इस साल जनवरी में अभिनेता दर्शन के साथ तस्वीरें शेयर करने के बाद सुर्खियाँ बटोरीं। इसी फोटो से पता चला कि पवित्रा एक दशक से दर्शन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Renukaswamy Murder Case.

रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन प्रेमिका पवित्रा गौड़ के साथ गिरफ्तार

Renukaswamy Murder Case: कहते हैं कि शादी के बाद दूसरी लड़की से अफेयर (Extra Marital Affairs) आदमी की जिंदगी को तबाह कर देता है। इसमें आम से लेकर खास लोग तक बर्बाद होते रहे हैं। फिर भी इंसान ऐसी गलती करते ही रहता है, ऐसी खबरें आती ही रहती हैं। इस बार ऐसी गलती एक ऐसे शख्स ने की है, जो पर्दे पर कई चरित्रवान कैरेक्टर की भूमिका निभा चुका है। कन्नड के टॉप के एक्टर हैं, चैलेंजिंग स्टार कहलाते हैं, लेकिन पत्नी से बेवफाई और प्रमिका से इश्क ने इस एक्टर को अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। हम बात कर रहे हैं कन्नड एक्टर दर्शन थुगुदीप (Darshan Thoogudeepa) की। जो इस समय अपनी प्रेमिका पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) के साथ जेल में हैं।

रेणुकास्वामी हत्याकांड क्या है ( What is Renukaswami Murder Case)

रेणुकास्वामी की शुरुआत तब होती है जब एक्टर दर्शन की प्रेमिका पवित्रा गौड़ा कुछ फोटोज जारी करती है, जिसमें दर्शन के साथ उसके रिलेशनशिप की कहानी सबके सामने आ जाती है। इस फोटोज को देखकर दर्शन का फैन रेणुकास्वामी गुस्से से भर गया और पवित्रा को टारगेट करने लगा, मैसेज भेजने लगा, धमकी देने लगा। इसकी जानकारी दर्शन को हुई, उसने रेणुकास्वामी को सबक सिखाने की ठान ली। दर्शन ने अपने फैन क्लब के संयोजक को पैसे दिए और रेणुकास्वामी को उठवा लिया। इसके बाद बेंगलुरु के कामाक्षीपल्या में एक शेड में ले गया, जहां रेणुकास्वामी को इतना मारा गया कि उसकी मौत ही हो गई। हत्या के बाद रेणुकास्वामी की लाश को दर्शन ने नाले में फेंकवा दिया। जहां कुत्ते उसे नोच कर खाने लगे। तभी एक फूड डिलीवरी वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एक्टर दर्शन के खिलाफ वो 10 सबूत (10 proofs against actor Darshan)

  1. चित्रदुर्ग में दर्शन के लिए एक फैन क्लब चलाने वाले रघु को रेणुकास्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एक्टर ने काम पर रखा था। दर्शन के कहने पर इसी रघु ने कुमारस्वामी को किडनैप किया था।
  2. हत्या की जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो कारें दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक एक्टर दर्शन थुगुदीप से जुड़ी थी, जो शव को ठिकाने लगाने के बाद इलाके से निकल गईं।
  3. रेणुकास्वामी जिस एक्टर पवित्रा गौड़ा को मैसेज भेजता था, वो दर्शन की प्रेमिका थी।
  4. पुलिस को पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट से वो मैसेज भी मिले हैं जो रेणुकास्वामी भेजता था।
  5. पुलिस के अनुसार दर्शन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले अपने 3 फैंस को 15 लाख रुपये का ऑफर दिया था।
  6. पुलिस ने दर्शन के करीबी नागराज को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि इस हत्याकांड में वो दर्शन और अन्य आरोपियों के बीच डीलिंग करवा रहा था।
  7. किडनैप करने वाले रघु के पकड़ाने के बाद पुलिस दर्शन तक पहुंती है, रघु ने ही दर्शन की कहानी पुलिस को बताई।
  8. दर्शन और पवित्रा के मोबाइल नंबर हत्या वाले इलाके में ही घटना वाले दिन एक्टिव थे
  9. पुलिस ने पाया है कि पीड़ित रेणुकास्वामी के शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार पर एक निशान था जो दर्शन की तस्वीर से मेल खाता था, जिसे बाद में आरोपी ने हटा दिया था। कार की तस्वीर ट्रैफ़िक उल्लंघन रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी।
  10. रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शन ने बयान दिया है कि वो सिर्फ रेणुकास्वामी को डराना चाहता था, मारना नहीं चाहता था

एक्टर दर्शन कौन हैं (Who is Darshan)

दर्शन थुगुदीपा, जिन्हें दर्शन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और वितरक हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम करते हैं। कन्नड़ सिनेमा के अग्रणी समकालीन अभिनेताओं में से एक, दर्शन ने 2006 में प्रोडक्शन हाउस थुगुदीपा प्रोडक्शंस की स्थापना की। दर्शन दिग्गज कन्नड़ अभिनेता थुगुदीपा श्रीनिवास के बेटे हैं। 2001 में, उन्होंने मैजेस्टिक से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने कटेरा, गरदी, क्रांति, रॉबर्ट, इंस्पेक्टर विक्रम, चक्रवर्ती, तारक, नागराहवु और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। दर्शन का कई विवादों से नाता रहा है, जिसनें उनकी पत्नी भी शामिल हैं। पत्नी ने इसे लेकर दर्शन के पास पुलिस में शिकायत भी की थी। पत्नी कई बार दर्शन के खिलाफ कंप्लेन कर चुकी है।

कौन हैं पवित्रा गौड़ा (Who is Pavithra Gowda)

पवित्रा गौड़ा एक कन्नड़ एक्ट्रेस है, जिसने इस साल जनवरी में अभिनेता दर्शन के साथ तस्वीरें शेयर करने के बाद सुर्खियाँ बटोरीं। इसी फोटो से पता चला कि पवित्रा एक दशक से दर्शन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट ने बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं था। 2018 में, ट्विटर और फेसबुक पर दोनों की एक प्रोफाइल फोटो ने इसी तरह के विवाद को जन्म दिया था। दर्शन के प्रशंसकों से प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद, पवित्रा ने फोटो हटा दी थी। नवंबर 2024 में, उन्होंने अपनी बेटी खुशी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जहां दर्शन को केक काटते और उनके साथ नाचते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि दर्शन और पवित्रा के अफेयर की अफवाहें सबसे पहले 2015 में फैली थीं। पवित्रा ने चत्रिगालु सर चत्रिगालु और बाथास जैसी कन्नड़ फ़िल्मों में अभिनय किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्राइम (crime News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited