18 March History: प्रगति मैदान में पहली बार लगा पुस्तक मेला, पढ़ें 18 मार्च की एतिहासिक घटनाएं
March 18th History Events (Aaj ka Itihas 18 March): किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचे इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस दिन और भी ऐसे इवेंट्स हुए जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षा में किए जा सकते हैं, आइये जानें

18 मार्च का इतिहास (image - canva)
March 17th History Events (Aaj ka Itihas 18 March/ आज का इतिहास क्या है): भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। 18 मार्च से चार अप्रैल तक राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने इसका उद्घाटन किया। (18 March History in India) एक अन्य घटना की बात करें तो 18 तारीख का दिन इतिहास में हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है। (18 March History in Hindi) इस दिन और भी ऐसे इवेंट्स हुए जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षा में किए जा सकते हैं, आइये जानें
पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समानांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ।
18th March Historical Events
देश दुनिया के इतिहास में 18 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1801 : भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया।
1858 : डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।
1915 : डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
1919 : रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।
1922 : महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
1938 : हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940 : इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुये।
1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।
1965 : रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1972 : विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत।
1980: समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।
2000 : युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।
2015: ट्यूनीशिया में बार्डो राष्ट्रीय संग्रहालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। 23 लोगों की मौत हुई, कम से कम 50 लोग घायल हुए।
2024: व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड मतों से रूस का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
(भाषा इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कहां कर सकेंगे चेक

21 March History: जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल हुआ खत्म, पढ़ें 21 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

SSC Stenographer 2024: एसएससी ने जारी की स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर की, ऐसे करें चेक

Current Affairs Today: किस अभिनेता को फिट इंडिया आइकन के लिए चुना गया, देखें 20 मार्च के करेंट अफेयर्स

KVS Admission 2025 26: फटाफट करा लें एडमिशन, बाल वाटिका के लिए बंद होने वाला है एडमिशन पोर्टल, जानें क्या है लास्ट डेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited