​25 February History: डॉन ब्रैडमैन का निधन, राजा बीरबल की मौत, ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण समेत जानें 25 फरवरी का इतिहास

25 February History Historical Events (Aaj ka Itihas in Hindi): आज का इतिहास की इस कड़ी में हम जानेंगे 25 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं, इनमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन, अकबर के दरबार में मौजूद नौरत्नों में से एक राजा बीरबल की मौत व अन्य फैक्ट भी शामिल है।

Aaj ka Itihas 25 February

आज का इतिहास 25 फरवरी

25 February History Historical Events (25 फरवरी का इतिहास): क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है, तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। (Today History News in Hindi) ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई वर्ष लग गए। हालांकि, उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। (Aaj ka Itihas 25 February) 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। (25 February ka itihaas) उनकी रन संख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत के पास आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है।

सर डॉन ब्रैडमैन

ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में प्रत्येक पारी में 100 रन बनाते हुए कुल 19 शतक बनाए। (Today History in Hindi) वर्ष 1930 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया, लेकिन उस समय एक पारी में तिहरा शतक लगाना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर अंजाम दिया था।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का निधन

25 फरवरी 2020 को मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था। प्रदर्शन के दौरान लगभग 900 प्रदर्शनकारियों की मौत को रोक पाने में विफल रहने पर जून 2012 में उन्हें उनके पूर्व सुरक्षा प्रमुख के साथ दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों ने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और इसके बाद 2014 में दोनों को बरी कर दिया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

25 February History Historical Events List

1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।

1894 : आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का जन्म।

1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।

1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।

1986 : फिलीपीन में 20 वर्ष तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गये। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।

1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।

1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के 22 जवान और पांच नागरिकों की मौत।

2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2020 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन।

2022 : इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और कई घायल ।

2024 : बुर्किनो फासो के उत्तरी क्षेत्र में प्रार्थना सभा पर हमले में 15 लोगों की मौत।

(भाषा इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited