AIAPGET 2024 Counselling: जारी हुई अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए काउं​सलिंग की तारीख

AIAPGET 2024 Counselling Date: भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए काउं​सलिंग की तारीख जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

AIAPGET 2024 Counselling Registration Date

AIAPGET 2024 काउंसलिंग शेड्यूल हिंदी में (image - canva TNN)

AIAPGET 2024 Counselling Date Latest News: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2024 के लिए काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। AIAPGET 2024 Counselling
के लिए पंजीकरण 10 सितंबर से शुरू होगा। परीक्षा पास करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AIAPGET 2024 Counselling Registration Date

पंजीकरण अवधि 11 सितंबर, 2024 तक खुली रहेगी और उम्मीदवार 16 सितंबर, 2024 तक अपनी प्राथमिकताएं बता सकते हैं। सीट आवंटन 17 और 18 सितंबर 2024 को होगा, जबकि राउंड 1 के रिजल्ट 19 सितंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार 20 से 25 सितंबर 2024 तक अपना AIAPGET 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करेंगे।

AIAPGET 2024 Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • क्रेडेंशियल भरें।
  • AIAPGET 2024 Counselling Registration Form भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
  • अपना फॉर्म जमा करें।

AIAPGET 2024 Counselling Schedule

NTA ने आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्धा और यूनानी के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप के माध्यम से 6 जुलाई 2024 को AIAPGET 2024 परीक्षा आयोजित की थी, यह परीक्षा 100 शहरों में 211 केंद्रों पर हुई। 16 से 18 जुलाई 2024 के बीच, उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं को समीक्षा के लिए जारी किया गया।

AIAPGET 2024 Counselling Schedule

  • पंजीकरण और शुल्क भुगतान की तिथि: 10 से 16 सितंबर, 2024
  • च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 11 से 16 सितंबर, 2024
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया: 17 से 18 सितंबर, 2024
  • राउंड 1 सीट अलाटमेंट रिजल्ट: 19 सितंबर, 2024
  • आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तारीख: 20 से 25 सितंबर, 2024
  • AACCC/ NCISM/ NCH द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन: 26 से 27 सितंबर, 2024
लगभग 2,525 आपत्ति सामने आईं, जिनमें 167 आपत्तियां नई थीं, जिनका मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया था। अंतिम उत्तर कुंजी को उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर अपडेट किया गया।
NTA आयुष मंत्रालय के परामर्श से राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) की ओर से AIAPGET 2024 का आयोजन करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited