AIBE Result 2023: इस तारीख को जारी होगा एआईबीई 17वीं रिजल्ट, 5 फरवरी को हुई थी परीक्षा

AIBE Result 2023, AIBE XVII Result 2023: एआईबीई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

AIBE Result 2023

AIBE Result 2023

AIBE Result 2023, AIBE XVII Result 2023 Date: एआईबीई रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
AIBE XVII Exam Date 2023: कब हुई परीक्षा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (BCI AIBE XVII 2023) का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की उत्तर कुंजी भी हाल ही में जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से एआईबीई रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे हैं।
AIBE XVII Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एआईबीई 17वीं रिजल्ट 20 फरवरी को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एआईबीई रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
How to download AIBE XVII Result 2023
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर AIBE XVII Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी एआईबीई रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE XVII 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में 1,73,586 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited