AISSEE Answer Key 2024 Out: जारी हुई सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

AISSEE Answer Key 2024, Sainik School Answer Key 2024 released: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE Answer Key 2024

AISSEE Answer Key 2024

AISSEE Answer Key 2024, Sainik School Answer Key 2024 Released: सैनिक स्कूल आंसर-की 2024 का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 25 फरवरी को जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सैनिक स्कूल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Sainik School Answer Key 2024 Out: जनवरी में हुई थी प्रवेश परीक्षा

एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। अब एनटीए ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

AISSEE Sainik School Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 27 फरवरी की शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AISSEE Answer Key 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर AISSEE Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE 2024 Admission: सैनिक स्कूल में मिलेगा दाखिला

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम में सफल स्टूडेंट्स सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited