Bihar Board 10th Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 82.91 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
Bihar Board 10th Result 2024 Pass Percentage: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Pass Percentage 2024
Bihar Board 10th Pass Percentage 2024: बिहार बोर्ड 10वीं में इतने स्टूडेंट्स पास
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 8,58,785 छात्राओं और 8,05,467 छात्रों सहित कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से कुल 13,79,842 स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। जिसमें, छात्रों की संख्या 6,80,293 और छात्राओं की संख्या 6,99,549 है। इस हिसाब से बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.91 % दर्ज किया गया है।
BSEB Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link
How to download BSEB Bihar Board 10th Result 2024
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बीते सालों में कैसा रहा रिजल्ट
बीते सालों की बात करें तो साल 2023 में बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 81.04% दर्ज किया गया था। वहीं, साल 2022 में यह 79.88 प्रतिशत, 2021 में 78.17 प्रतिशत, 2020 में 80.59 प्रतिशत, 2019 में 80.73 प्रतिशत और 2018 में 68.89 प्रतिशत था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

JNVST Result 2025: जारी हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 व 9 सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल छात्र न हों निराश, इन तरीकों से हो सकते हैं पास

BSEB 12th Result 2025: किसे मिलेंगे 30-30 हजार नकद इनाम, जानिए पूरी डिटेल

Bihar Board 12th Result 2025 Commerce Toppers List: बिहार बोर्ड 12th कॉमर्स की टॉपर बनीं रोशनी कुमारी, इस संकाय में लड़कियां आगे, देखें कौन से स्कूल आगे

BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited