Bihar Board 12th Result 2024 Toppers list: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉपर्स, जानें किसको कितने मिले मार्क्स
Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Topper List 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Topper List 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स टॉपर्स (Bihar Board 12th Topper List 2024) के नाम, मार्क्स और परसेंटेज चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,91,684 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स का पास घोषित किया गया है। वहीं, 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया। जबकि, कॉमर्स का 94.88% और साइंस का 96.2% दर्ज किया गया। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% दर्ज किया गया।
Bihar Board 12th Toppers 2024: ये रहे 12वीं के टॉपर्स
बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस साल 12वीं आर्ट्स में तुषार कुमार ने बाजी मारी है। वहीं, कॉमर्स में प्रिया कुमारी और साइंस में मृत्युंजय कुमार ने बाजी मारी है। स्टूडेंट्स यहां बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम व मार्क्स चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Arts Topper 2024: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर
NAME | MARKS | PERCENTAGE |
तुषार कुमार | 482 | 96.40 |
निशी सिन्हा | 473 | 94.60 |
तनु कुमारी | 472 | 94.40 |
कुमार निशांत | 469 | 93.80 |
अभिलाषा कुमारी | 468 | 93.60 |
NAME | MARKS | PERCENTAGE |
मुत्युंजय कुमार | 481 | 96.20 |
सिमरन गुप्ता | 477 | 95.40 |
वरुण कुमार | 477 | 95.40 |
प्रिंस कुमार | 476 | 95.20 |
आकृति कुमारी | 475 | 95 |
NAME | MARKS | PERCENTAGE |
प्रिया कुमारी | 478 | 95.60 |
सौरव कुमार | 470 | 94.00 |
गुलशन कुमार | 469 | 93.80 |
कुणाल कुमार | 469 | 93.60 |
सुजाता कुमारी | 468 | 93.60 |
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

JNVST Result 2025: जारी हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 व 9 सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Board 12th Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल छात्र न हों निराश, इन तरीकों से हो सकते हैं पास

BSEB 12th Result 2025: किसे मिलेंगे 30-30 हजार नकद इनाम, जानिए पूरी डिटेल

Bihar Board 12th Result 2025 Commerce Toppers List: बिहार बोर्ड 12th कॉमर्स की टॉपर बनीं रोशनी कुमारी, इस संकाय में लड़कियां आगे, देखें कौन से स्कूल आगे

BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कब आएगा 10वीं का रिजल्ट, डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited